Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

“अरे ओ सांभा…” : रिलीज के गोल्डन जुबिली साल पर इटली में दिखाई जाएगी ओरिजिनल क्लाइमैक्स वाली ‘शोले’

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म ‘शोले’ का इटली के एक प्रोग्राम में प्रीमियर होगा। खास बात यह है कि फिल्म को बिना काटे हुए दिखाया जाएगा। इस पर अमिताब बच्चन और धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

TTN Desk

बॉलीवुड की जबरदस्त हिट फिल्म ‘शोले’ को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इसके हर दृश्य में दर्शक बंधे रहते हैं। फिल्म की 50वीं वर्षगांठ पर उसे खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिल्म को इटली के ‘इल सिनेमा रिट्रोवाटो फेस्टिवल’ में दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म को बिना काटे हुए दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग 27 जून को होगी।

0 बिना काटे हुए हिस्सों के साथ रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का पुनर्स्थापित संस्करण, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और सिप्पी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच तीन साल के सहयोग से बनाया गया है। पहली बार, दर्शक फिल्म को उसके असली अंत और पहले हटाए गए दृश्यों के साथ देख पाएंगे। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसके कुछ हिस्से हटा दिए गए थे।

0 अमिताभ ने कहा तब नहीं पता था ये एक मील का पत्थर बनेगी

इस मौके पर फिल्म में अभिनय करने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा ‘जिंदगी में कुछ चीजें हमेशा के लिए आपके दिमाग में बस जाती हैं। शोले ऐसी ही एक फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग करना एक अच्छा तजुर्बा था। उस समय मुझे नहीं पता था कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। असफल घोषित होने से लेकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तक, इसके नाटकीय बदलाव हम सभी के लिए बेहतरीन थे। अच्छा है कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने शोले को पुनर्स्थापित किया है। यह भी अच्छी बात है कि वे इसके असली अंत के साथ-साथ कुछ हटाए गए दृश्यों को भी इसमें जोड़ने में कामयाब हुए। मुझे उम्मीद है कि 50 साल बाद भी, यह फिल्म दुनिया भर के नए दर्शकों को अच्छी लगेगी।’

0 धर्मेंद्र ने बताया फिल्म को आठवां अजूबा

धर्मेंद्र ने कहा ‘शोले दुनिया का आठवां अजूबा है। मैं यह सुनकर रोमांचित हूं कि फिल्म को दोबार दिखाया जा रहा है। मुझे यकीन है कि इसे वैसी ही सफलता मिलेगी जैसी 50 साल पहले मिली थी। सलीम-जावेद के संवाद और रमेश सिप्पी के निर्देशन को कौन भूल सकता है? भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत से दृश्य दर्ज हो गए हैं और हर किरदार स्टार बन गया है। लेकिन असली हीरो तो सिक्का था। बहुत कम लोग जानते हैं कि मुझे गब्बर और ठाकुर की भूमिकाएं ऑफर की गई थीं, लेकिन मैं वीरू की भूमिका निभाना चाहता था क्योंकि वह मेरे जैसा ही है। मुझे शूटिंग में बहुत मजा आया। मेरे पसंदीदा दृश्य टंकी वाला दृश्य, मंदिर वाला दृश्य और बहुत से अन्य दृश्य थे, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे शक्तिशाली दृश्य जय की मृत्यु थी, जो आज भी मेरे दिमाग में बसा हुआ है।’

O इन कलाकारों ने काम किया था

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और मनोरंजक फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी,संजीव कुमार, ए के हंगल,लीला मिश्रा,असरानी,जगदीप आदि ने काम किया था मगर इन सबसे ज्यादा लोकप्रियता खलनायक गब्बर सिंह का किरदार निभाने वाले अमजद खान को मिली थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

फिल्म समीक्षा : ​दिमाग की नसें हिला देने वाला अंतिम अध्याय “​दृश्यम 3”

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

Editors Picks

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

फिल्म समीक्षा : ​दिमाग की नसें हिला देने वाला अंतिम अध्याय “​दृश्यम 3”

October 3, 2026

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.