कोरबा-करतला। मुख्य सड़क पर एक वाहन के चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। परिचित और परिजन हत्या की बात कर रहे हैं तो वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पुलिस मृतक के किसी दुर्घटना के शिकार होने का अंदेशा जता रही है।
करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के मुताबिक निर्माणाधीन भारत माला परियोजना सड़क में राखड़ डंपिंग का कार्य हो रहा है। इस कार्य में विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी कोरबा की वाहन भी लगी हुई है। कंपनी के एक वाहन का चालक जगदीश प्रसाद वर्मा पिता राम जी वर्मा 48 वर्ष निवासी पिपरी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश भी राखड़ लेकर धनरास डेम से निकला था और भारतमाला साइट पर जा रहा था। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चचिया मुख्य मार्ग के पास भारी वाहनों को पुलिस द्वारा रोका गया क्योंकि करतला, नोनबिर्रा,भैसमा में कल दशहरा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था और भीड़ के मद्देनजर भारी वाहनों को रोका गया था।
इसके बाद रविवार की सुबह सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए करतला के सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त बाद सूचना सबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी व परिजन को दी गई। परिजन व परिचित लोग इसे हत्या बता रहे हैं किंतु पुलिस शरीर के चोट को देखकर वाहन की चपेट में आने का अंदेशा प्रथम दृष्टया जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। मृतक के परिजन करतला पहुंच गए हैं। शव को वैधानिक कार्रवाई उपरांत उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
What's Hot
सड़क पर मिला ट्रक ड्राइवर का लुहलुहान शव,हादसा या हादसा पुलिस जुटी जांच में
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

