Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 13
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

वेदांता हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, बोले- “पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार”

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

​00 रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती श्रमिकों से मिले श्रम मंत्री; चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

TTN डेस्क

​रायगढ़/सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए दुखद हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज रायगढ़ पहुंचकर विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन घायल श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में विष्णुदेव साय सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

​0 चार अस्पतालों का किया दौरा, जाना कुशलक्षेम

​कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज विशेष रूप से रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल, अपैक्स हॉस्पिटल, बालाजी मेट्रो और मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू और जनरल वार्ड में भर्ती एक-एक श्रमिक के पास जाकर उनका हालचाल जाना और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि श्रमिकों की सेवा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​0बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को सख्त निर्देश

​अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मंत्री देवांगन ने विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि घायलों को देश के सबसे बेहतर चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मंत्री ने कहा:
​”राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य, श्रम और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि हर घायल श्रमिक जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।”

​0 प्रशासनिक अमला और भाजपा नेता रहे मौजूद

​मंत्री के इस दौरे के दौरान रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सक्ती कलेक्टर एवं एसपी, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान और भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने मंत्री को अब तक की गई राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

​0 विभागों की संयुक्त टीम रख रही है पैनी नजर


​मंत्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग और औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा (ISH) विभाग की संयुक्त टीमें पल-पल की रिपोर्ट ले रही हैं। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी मदद की प्रक्रिया को भी तेज किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Editors Picks

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.