Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 22
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

बालको की परियोजना ‘उन्नति फ्रेश’ से किसान हुए लाभान्वित

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 9, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा स्थानीय किसानों को दिया गया आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण उनके लिए वरदान बन गया है। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच बालको की कृषि प्रोत्साहन योजनाओं से बालकोनगर और टाउनशिप के नागरिकों को ताजी सब्जियों की निरंतर आपूर्ति संभव हुई। सब्जियों का उत्पादन और आपूर्ति बालको के सामुदायिक विकास परियोजना की ‘परियोजना उन्नति फ्रेश’ के अंतर्गत की जा रही है।

 

परियोजना उन्नति फ्रेश से जुड़े किसान बताते हैं कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन के दौरान भी उनके द्वारा स्थानीय नागरिकों को सब्जियों की निरंतर आपूर्ति की गई। इस दौरान उनकी ओर से स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया।

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा है कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वेदांता-बालको ने कृषि उन्नयन को सदैव ही सर्वोपरि स्थान दिया है। अनेक वर्षों से किसानों के हित में संचालित कार्यक्रमों का ही परिणाम है कि किसान आज की कठिन परिस्थितियों में मजबूत बनकर उभरे हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों से उनकी आजीविका संचालित हो रही है।

 

वेदांता एग्रीकल्चर रिसोर्स सेंटर (व्ही.ए.आर.सी.) और कोरबा कृषक उन्नयन प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (के.के.यू.पी.सी.एल) बालको संचालित ‘परियोजना उन्नति फ्रेश’ का अभिन्न अंग हैं। के.के.यू.पी.सी.एल. से वर्तमान मंे लगभग 270 किसान जुड़े हुए हैं। ये किसान बालको संयंत्र के आसपास स्थित उन ग्रामीण क्षेत्रों से संबद्ध हैं जहां बालको की कृषि संबंधी परियोजनाओं यथा – जलग्राम, वाटरशेड आदि के लागू होने से पूर्व सिंचाई की सुविधाएं नहीं के बराबर थीं। किसान सिर्फ धान की फसल बोते थे। वर्ष के शेष समय उनके पास काम नहीं होता था जिसके कारण उन्हें आजीविका के लिए दूसरे क्षेत्रों में पलायन करना पड़ता था। कृषि की आधुनिक तकनीकों से भी किसानों का कम परिचय था। उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी कम मिल पाती थी।

 

बालको ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मदद से किसानों की स्थिति का विस्तृत अध्ययन कर ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने और आधुनिक कृषि के प्रति जागरूकता की दिशा में काम शुरू किया। चिह्नित ग्रामीण क्षेत्रों में चेक डेम निर्मित किए गए। कुएं खुदवाए गए। पुराने कुओं के नवीनीकरण में किसानों की मदद की गई। इसके साथ ही किसानों को शासकीय कृषि एवं उद्यानिकी विभागों की मदद से आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें शासन की अनेक योजनाओं से भी परिचित कराया गया। बालको-नाबार्ड ने संयुक्त रूप से परियोजना जलग्राम परियोजना संचालित किया जिससे बालकोनगर के आसपास स्थित कुछ ग्रामीण क्षेत्र कोरबा के उन गांवों में शामिल हो गए हैं जहां रबी फसल बोई जाती है। इसी तरह वाटरशेड परियोजना के दायरे में शामिल गांवों में नए मेढ़ों का निर्माण, कन्टूर खंती, जल अवशोषक खंती, डायसर्वन कैनाल और डबरियों का निर्माण किया गया। स्व सहायता समूहों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित समूहों को मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, डिटर्जेंट पाउडर निर्माण आदि कार्यों में संलग्न किया गया।

 

व्ही.ए.आर.सी. की स्थापना कोरबा कृषक उन्नयन प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड के सदस्यों ने की। यह केंद्र प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, आधुनिक सिंचाई प्रणाली और सब्जियों के संरक्षण के लिए सोलर ड्रायर की सुविधाओं से लैस हैं। इसके साथ ही शेड नेट ग्रीन हाउस में परीक्षण के तौर पर मिर्च और शिमला मिर्च उगाने की सुविधा है। केंद्र के माध्यम से किसानों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक खेती और अनेक शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है। वर्तमान में विभिन्न सब्जियों की खेती कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों द्वारा परियोजना उन्नति फ्रेश के अंतर्गत की जा रही है। इस केंद्र से बड़ी संख्या में किसानांे को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। के.के.यू.पी.सी.एल. से ऐसे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा गया है जिनके पास न्यूनतम एक एकड़ कृषि भूमि है। के.के.यू.पी.सी.एल. से जुड़े सभी किसानों को कंपनी की अंशधारिता प्रदान की गई है।

 

——–

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.