Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर दिया जोर, कहा- स्काउटिंग से नैतिकता की सीख, जिला स्तरीय तृतीय सोपान तथा निपुण जांच शिविर का ग्रैंड कैम्प फायर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaAugust 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

कोरबा, 25 अगस्त। शनिवार की देर संध्या आयोजित जिला स्तरीय तृतीय सोपान तथा निपुण जांच शिविर के ग्रैंड कैम्प फायर समारोह में प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अभ्यागत नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्काउट (स्काउट) टीपी उपाध्याय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख सहित अन्य अतिथियों ने शिविर ज्वाल प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पहले रोवर्स ने आदिवासी परंपरा अनुसार रोचक तरीके से अतिथियों को शिविर ज्वाल के आमंत्रित किया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने छत्तीसगढ़ संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अभ्यागत हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियों से छात्रों एवं युवाओं का मानसिक, शारीरिक, नैतिक और सांस्कृतिक विकास होता है। इनके भीतर सेवा और देशभक्ति का भाव लाया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना की है। इस संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महती भूमिका होगी। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने कहा कि स्काउट्स, गाइड्स हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में इनकी उपयोगिता देखने को मिलती है। जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल, डीओसी जांजगीर चांपा उत्तरा मानिकपुरी, शिविर संचालक द्वय प्रीतमलाल राजवाड़े, पुष्पा शांडिल्य, मोहम्मद कलीम भी मंचासीन रहे। बालकोनगर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा आयोजित चार दिवसीय आवासीय शिविर में जिले के पांचो विकासखंड से 286 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स सहित स्टॉफ, सर्विस रोवर्स, रेंजर्स की भागीदारी हो रही है। तृतीय एवं निपुण शिविर के प्रतिभागी राज्यपाल जांच शिविर के लिए पात्रता प्राप्त करेंगे। शिविर के संचालक मंडल, सर्विस रोवर्स, रेंजर्स, नियमित सेवा दे रहे प्रभारी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह का संचालन मनराखन अघरिया ने किया। समारोह में सहायक शिविर द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, मृगेश पटेल, भूपेन्द्र वर्मा, दिनेश पात्रे, पूर्णिमा भट्टाचार्य, रेणु श्रीवास्तव, अंजूमुद्रा कंवर, नागेन्द्र पाल सिंह, राजीव साहू, पप्पू चन्द्रा, स्नेहा डडसेना, श्रुति पाठक, क्वार्टर मास्टर पंकज साहू की मौजूदगी रही। प्रभारी शिक्षक तौर पर भागीरथी श्रीवास, कौशल प्रसाद सोनवानी, अनिता खलखो, ममता सोनवानी, सावन कुमार साहू, टीआर जनार्दन, सुक बाई बंजारे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.