Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

देखिए तस्वीरें..TTN खास…कोरबा : गणतंत्र दिवस पर पताड़ी पहुंचे गौतम अदानी,प्लांट का हो सकता है चौथे चरण का विस्तार भी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 अगले महीने है तीसरे विस्तार चरण की जनसुनवाई,बनेगी 800 मेगावाट की 2 यूनिट

// मनोज यू शर्मा //

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के लिए 77वां गणतंत्र दिवस एक बड़ी औद्योगिक सौगात लेकर आया। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी आज विशेष प्रवास पर कोरबा-चांपा मार्ग स्थित पताड़ी पॉवर प्लांट पहुंचे। उनके इस दौरे ने न केवल प्लांट के विस्तार को गति दी है, बल्कि जिले के औद्योगिक मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

अपने प्रवास के दौरान गौतम अदानी ने प्लांट परिसर में स्मृति स्वरूप पौधरोपण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम और कोल हैंडलिंग प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

0 कर्मचारियों के बीच सहज अंदाज की चर्चा

प्लांट विजिट के दौरान गौतम अदानी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। वे प्रोटोकॉल से हटकर सीधे आम कर्मचारियों के बीच पहुंचे, उनसे रूबरू हुए और चर्चा की। चेयरमैन की इस सहज और आत्मीय कार्यशैली की पूरे प्लांट में काफी प्रशंसा हो रही है।

0 तीसरे चरण की तैयारी: 800 मेगावाट की दो नई यूनिट्स

अदानी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरे चरण के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अब यहाँ 800 मेगावाट की दो ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी’ यूनिट्स लगेंगी, जिनकी कुल लागत लगभग 15,000 करोड़ रुपये होगी। इसकी पर्यावरणीय जनसुनवाई आगामी 27 फरवरी को सरगबूंदिया हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।

0 चौथे चरण का भी हो सकता है आगाज़

प्रबंधन अब दूसरे चरण की 660 मेगावाट की इकाइयों को आगामी अप्रैल-मई तक शुरू करने की तैयारी में है। वहीं, गौतम अदानी ने अधिकारियों को चौथे चरण के तहत 800 मेगावाट की दो और अतिरिक्त इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

0 ये आला अधिकारी भी साथ आए थे

उनके साथ अदानी पॉवर लिमिटेड के आला अधिकारी विनीत जैन, पूर्व आईएएस अमन सिंह और नरेश गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।रायपुर जिले के रायखेड़ा में स्थित अदानी पावर प्लांट की उन्होंने सुबह विजिट की और वहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा यहां पहुंचे।हेलीकॉप्टर प्लांट परिसर में ही सीएचपी के निकट बनाए गए हैलीपेड पर उतरा।विगत दो दिवस में गौतम अदानी ने यूपी के मिर्जापुर,एमपी के अनूपपुर और छत्तीसगढ़ स्थित पावर प्लांटों का जिस तरह से दौरा किया है वो बताता है कि समूह का खासा फोकस पावर बिजनेस पर है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.