Home Breaking News ट्रंप का जलवा : बुकिंग ओपन होते ही बिक गए 3250 करोड़...

ट्रंप का जलवा : बुकिंग ओपन होते ही बिक गए 3250 करोड़ के फ्लैट,जानिए कितनी है एक फ्लैट की कीमत…

OO गुरुग्राम (गुड़गांव) में ‘ट्रंप’ ब्रांड वाली आलीशान आवासीय परियोजना की सभी 298 इकाइयां पेशकश के दिन ही 3,250 करोड़ रुपये में बिक गईं।

TTN Desk

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों रियल एस्टेट कंपनियों ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि ‘ट्रंप रेजिडेंसेज गुड़गांव’ परियोजना की पेशकश के दिन ही सभी इकाइयों की बिक्री हो गई।

O कीमत 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये

सेक्टर 69, गुरुग्राम में बने इन रेजिडेंसिज की कीमत 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच है। यहां दो टावर हैं, जिनमें से हर एक 51 मंजिल ऊंचा है। यह प्रोजेक्ट “द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन” के साथ मिलकर बनाया जा रहा है, जो दुनिया भर में अपने ब्रांड वाले लक्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर है।

O जानते हैं ट्रंप टावर की खासियत

ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम का निर्माण ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के साथ स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स के सहयोग से पूरा हुआ है। इस टावर में अल्ट्रा-लग्जरी फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में होने के बावजूद इसे खरीदने वालों की भीड़ उमड़ गई। इनमें कुल 298 लग्जरी फ्लैट है।

O भारत के टॉप रिहाइसी प्रोजेक्ट में शामिल है ट्रंप टावर

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का यह प्रोजेक्ट भारत में छठा और गुरुग्राम में दूसरा रिहायशी प्रोजेक्ट है। न्यूयॉर्क के बाद गुरुग्राम दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर बन गया है जहां दो ट्रंप टावर मौजूद है।