Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

टुकड़ों में मिली लाश का रहस्य खुला…और फिर उन्होंने कर डाले वसीम के टुकड़े टुकड़े, नाबालिग लड़की सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

कोरबा एसपी और एएसपी मामले की जानकारी देते हुए

रांची के कांटाटोली स्थित रजा कॉलोनी निवासी वसीम अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है. पुलिस जांच में पता चला है कि वसीम अंसारी की हत्या प्रेम प्रसंग के झांसे में ले कर की गई थी. शुक्रवार की शाम को पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने किया।

 

बुधवार को बोरे और बैग में मिले शव के टुकड़े

 

दो दिन पहले बुधवार की सुबह कुछ लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गोपालपुर स्थित बांघापारा डैम के पास नहाने गए थे. इस दौरान उन्हें झाड़ियों के पास तेज बदबू महसूस हुई. जब वे पास गए तो उन्हें एक बोरा और एक बैग मिला, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. शव के टुकड़ों को बोरे और बैग में भरकर उनमें पत्थर और ईंट बांधकर पानी में फेंक दिया गया था.

 

पासपोर्ट से मदद मिली पहचान में,पहुंचे रांची मृतक के घर

 

पुलिस को शव के पास से पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज मिले हैं. मृतक की पहचान रांची के कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी वसीम अंसारी के रूप में हुई. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी.

 

फेस बुक से हुई दोस्ती बदली अफेयर में

 

वसीम के परिजनों ने बताया कि रांची निवासी वसीम सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता था. इसी दौरान उसकी दोस्ती छत्तीसगढ़ के रहने वाली एक लड़की से फेसबुक पर हुई. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, इसी दौरान लड़की ने उसे बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया.

 

लड़की से मिला और फिर हुआ ये…

 

मो. वसीम पिछले दो वर्षो से सउदी अरब में रह रहा था। मृतक के जुडे पहलुओं की जांच पर यह तथ्य उजागर हुआ कि मृतक की सोशल मिडिया के माध्यम से ग्राम बांसटाल चैतमा थाना पाली की एक अवयस्क बालिका से परिचय हुआ था जो एक-दूसरे से चैटिंग करते रहते थे। अवयस्क बालिका और आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार खान उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा एक-दूसरे को चाहते थे। अवयस्क बालिका द्वारा रजा खान को पूर्व प्रेमी मो. वसीम के सउदी अरब से वापस आने की जानकारी बताई गई जिस पर यह सोचकर की विदेश से आ रहा है तो काफी रूपये पैसे लेकर आ रहा होगा। इसी चाहत में मो. वसीम अंसारी के दिनांक 01.07.2024 को फ्लाईट से दिल्ली और दिल्ली से रांची और दिनांक 02.07.2024 को ट्रेन से बिलासपुर बुलाया। रजा खान द्वारा किराये पर उपलब्ध कराये गये बोलेरो वाहन में प्रेमिका बिलासपुर गई और वसीम को लेकर आरोपी रजा खान के घर आ गई। प्लानिंग के अनुसार रात्रि करीब 11ः00 बजे आरोपी रजा खान की प्रेमिका और मो. वसीम बाते कर रहे थे कि रजा खान ने पीछे से एक लोहे का कत्ता (मुर्गी काटने वाले) से वसीम अंसारी के गर्दन में पीछे से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वसीम तडपने लगा प्रेमिका वसीम का पैर पकड़े थी और रजा खान ने ताबड़तोड़ वारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया फिर दोनों ने मिलकर वसीम के हाथ पैर धड़ को टुकड़े-टुकड़े में कत्ता एवं आरी ब्लेड से काटकर अलग-अलग तीन ब्लास्टिक बोरी, पिठठू बैग एवं एक ट्रॉली बैग में ईट डालकर बांधकर बांगो डेम में फेंक दिया। सबेरा हो जाने से शव के शेष बचे हिस्सो को घर में छिपाकर रखा था जिसे दिनांक 03.07.2024 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे स्प्लेंडर मोटर साईकिल से गोपालपुर डेम में फेंक कर घर वापस आ गये। मृतक वसीम द्वारा पहनी हुई सोने की चैन और अन्य सामान घर में छिपा दिया। प्रेमिका को मृतक के मोबाईल का पासवर्ड पता रहने से वसीम के मोबाईल के यूपीआई आईडी चेक करने पर खाते में 03 लाख रूपये था जिसे अपने तथा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर प्रेमिका के लिए ज्वेलरी तथा अपने लिए मोबाईल व किराये बोलेरो का पेमेंट कर दिया। आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर उड़ीसा से ट्राजिट रिमाण्ड पर लाया जाकर आरोपी की निशादेही पर घटना में कत्ता, मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर प्रकरण की सहअभियुक्ता विधि से संघर्षरत बालिका की सामाजिक प्रास्थिति फार्म भरवाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन लाल सिन्हा, चौकी प्रभारी चैतमा चन्द्रपाल खाण्डे, विमलेश भगत तथा सायबर टीम के प्रआर राजेश कंवर, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आर. रवि चौबे, डेमन ओग्रे, बिरकेश्वर प्रताप सिंह, आलोक टोप्पो, सुशील यादव, मआर. रेणु टोप्पो एवं थाना पाली/चौकी चैतमा के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

 

मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी

 

इस लोमहर्षक हत्याकांड का खुलासा कोरबा एसपी सिद्धांत तिवारी ने करते हुए बताया कि शव को टुकड़े में काट बैग और बोरे में भरकर कोरबा डैम के पास फेंक दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी नेहा वर्मा की देखरेख में कोरबा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों से अभी गहन पूछताछ कर रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.