Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

जिले में कल से लगेगी अंत्योदय परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को कोरोना वैक्सीन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 30, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्णय से जिले के 53 हजार से अधिक अंत्योदय परिवार होंगे लाभान्वित
कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शनिवार से, अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक परिवारों को प्राथमिकता

 

कोरबा 30 अप्रैल 2021। राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोरबा जिले में भी कल एक मई शनिवार से 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय अनुसार इस तीसरे चरण के टीकाकरण में प्रदेश के अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाया जायेगा। इनमें से भी कल एक मई से पहले अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को टीका लगेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि कंेद्र सरकार द्वारा सीमित संख्या में कोविड वेक्सीन उपलब्ध कराये जाने के कारण राज्य के सबसे गरीब लोगों को कोरोना से बचाने के लिए प्राथमिकता से टीकाकरण किया जाये। इसके बाद गरीबी रेखा श्रेणी के अन्य लोगों को और उसके बाद गरीबी रेखा श्रेणी के उपर के लोगों को टीका लगाया जाये। मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस निर्णय से जिले के 53 हजार 391 अंत्योदय परिवारों के 18 साल से अधिक उम्र के सदस्यों को कल एक मई से कोविड टीका लगना शुरू हो जायेगा।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने वीडियो कांफे्रंसिंग के बाद बताया कि कोरबा जिले में एक मई से शुरू हो रहे इस टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंड मुख्यालयों में अलग से टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं। श्रीमती कौशल ने बताया कि विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों के अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के 18 साल से अधिक और 45 साल से कम उम्र के सदस्यों को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों के टीकाकरण केंद्रों में कोविड वेक्सीन लगेगी। नगर निगम क्षेत्र कोरबा में अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के ऐसे सदस्यों के टीकाकरण के लिए दो केंद्र बनाये जा रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के पांचों विकासखंडों के 42 हजार 577 और नगर निगम कोरबा क्षेत्र के 10 हजार 814 अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के 18 से 44 साल के सदस्यों को कल से टीका लगना शुरू होगा। यह टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से कोविड वेक्सीन की उपलब्धता अनुसार किया जायेगा। ग्राम पंचायतवार अंत्योदय कार्डधारकों की तैयार सूची अनुसार गांवों में कोटवारों, सचिव और सरपंचों के माध्यम से सूचना दी जायेगी। अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के सदस्यों को सूचना के अनुसार अपनी बारी आने पर टीकाकरण केंद्र आकर वेक्सीन लगवानी होगी। करतला विकासखंड में नोै हजार 977, कटघोरा विकासखंड में चार हजार 811, कोरबा विकासखंड मे आठ हजार 296, पाली विकासखंड में आठ हजार 726, पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड मंे नौ हजार 537, पाली नगर पंचायत में 204, कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में 524, छुरीकला नगर पंचायत में 266 और दीपका नगर पालिका क्षेत्र में 236 अंत्योदय कार्डधारक परिवार हैं।

पहले की तरह ही जारी रहेगा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण –

कलेक्टर श्रीमती कौशल ने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाने का अभियान पहले की तरह ही जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 86 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जिले मंे अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के दो लाख 45 हजार 853 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कोरबा तथा कटघोरा के नगरीय क्षेत्रों में 61 हजार 810, कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र में 33 हजार 709, करतला विकासखंड मंे 33 हजार 186, कटघोरा विकासखंड में 35 हजार 440, पाली विकासखंड में 41 हजार 784 और पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में 39 हजार 924 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.