Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

आखिर क्यों पुतिन चाहते है कि रूसी युवा ऑफिस के ब्रेक टाइम में करें सेक्स..? पहले बच्चे पर मिलेंगे 9.40 लाख

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

युवाओं लंच टाइम में या ब्रेक के समय अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाओ और बच्चे पैदा करो। 24 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर 1.02 लाख रूबल (9.40 लाख रुपये) दिए जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश जारी करके सरकार का फैसला लागू किया। वहीं यह फैसला घटती जन्म दर को बूस्ट करने के लिए लिया गया है। क्योंकि इस समय रूस में वर्तमान जन्म दर प्रति महिला 1.5 बच्चे है, जबकि जनसंख्या दर बढ़ाने के लिए यह 2.1 होनी चाहिए। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण भी देश की जनसंख्या में गिरावट आई है। करीब 10 लाख नौजवान देश से पलायन कर चुके हैं। इसलिए पुतिन सरकार ने फैसला लिया।

देश के विकास और बेहतर भविष्य के लिए है जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री

रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शेस्तोपालोव ने आदेश जारी करते हुए युवाओं के अपील की वे देश की जन्म दर को बढ़ाने में सहयोग करें, क्योंकि किसी भी देश का भविष्य उस देश का फर्टिलिटी रेट तय करता है, लेकिन पिछले कुछ समय से देश की जन्म दर घट रही है, इसलिए युवाओं से अपील है कि वे नौकरी करते समय या बिजनेस करते समय ब्रेक के समय पार्टनर के साथ सेक्स करें। किसी तरह का कोई बहाना या काम बच्चे पैदा करने के रास्ते की बाधा नहीं बनना चाहिए, बल्कि परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में और देश के विकास-भविष्य के बारे में सोचें। यह बहुत अच्छा मौका है और सरकार इसके लिए आपको आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी। यह राष्ट्रीय महत्व का मामला है और देश की जनता का फर्ज भी बनता है।

पहले भी कई कदम उठा चुकी पुतिन सरकार

बता दें कि रूस की पुतिन सरकार जन्म दर को बढ़ाने के लिए पहले भी कई कदम उठा चुकी है। जैसे मॉस्को में 18 से 40 साल की उम्र वाली महिलाओं को फ्री में प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को प्रोत्साहित किया जाता है। सांसद तात्याना बुत्स्काया ने एक योजना का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत कंपनियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपनी महिला कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए वे प्रोत्साहन स्कीम लागू कर सकते हैं। चेल्याबिंस्क शहर में 24 साल से कम उम्र की लड़कियों को उनके पहले बच्चे के पैदा होने पर 8500 पाउंड दिए जाएंगे। रूस में गर्भपात कराना प्रतिबंधित है। पति-पत्नी के बीच अलगाव को खत्म करने के लिए तलाक शुल्क में इजाफा किया गया है।

25 सालों में सबसे कम जन्म दर

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 में रूस सरकारी की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में रूस की जन्म दिर पिछले 25 सालों में सबसे कम रही। जून में जन्म दर पहली बार एक लाख से नीचे गिर गई थी। जनवरी 2024 और जून 2024 के बीच 6 महीने में रूस में 599600 बच्चे पैदा हुए। 2023 की तुलना यह संख्या 16000 कम है। साल 2024 में अब तक पिछले साल की तुलना में 49000 ज्यादा लोगों की जान गई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.