Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : युवाओं को संगठित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना मुख्य लक्ष्य: शशिकांत साहू

adminBy adminSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
कोरबा
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की कोरबा में हुई परिचयात्मक बैठक, जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

TTN डेस्क

​कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के गठन के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत साहू के प्रथम कोरबा आगमन पर जिला साहू संघ एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढेंगूरनाला स्थित जिला साहू संघ मुख्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में समाज की एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
​कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत साहू व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा मां सर्वमंगला के दर्शन और समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि माता कर्मा के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला साहू संघ अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर रचनात्मक दिशा देना और समाजहित में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना युवा प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य है। इसके बाद प्रदेश महामंत्री राबिन साहू ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

​0 समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे युवा: प्रदेशाध्यक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत साहू ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझना होगा। युवाओं को संवेदनशीलता के साथ सामाजिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए, क्योंकि युवा शक्ति के सकारात्मक प्रयासों से ही समाज विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

​0 जिला युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

बैठक के दौरान जिला साहू संघ कोरबा के युवा प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए:

​जिलाध्यक्ष: खेमलाल साहू
​उपाध्यक्ष: राजेश साहू (ढोरीपारा), डिकेश्वर साहू (बालको), श्याम कुमार साहू, संजय कुमार साहू, रितिक साहू, राजेश साहू, आकाश कुमार साहू एवं संजय कुमार साहू
​संगठन सचिव: नरेंद्र कुमार साहू
​सहसचिव: प्रकाश कुमार साहू
​कोषाध्यक्ष: भागवत प्रसाद साहू
​मीडिया प्रभारी: शुभम साहू एवं महेश कुमार साहू

​नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाजहित में पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भास्कर साहू, केशव साहू, सुरेंद्र साहू, संजू साहू, अविनाश साहू, पुष्पेंद्र साहू, कन्हैयालाल साहू, वीरेंद्र साहू, दिलेश्वर साहू, सुनील साहू, दीपक साहू, प्रमोद कुमार साहू, देवेंद्र साहू, अंगद साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय जन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डिकेश्वर साहू द्वारा किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
admin

Keep Reading

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Editors Picks

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.