Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk पुष्पा फिल्म का क्रेज अब घातक सिद्ध हो रहा है।छत्तीसगढ़ के सीपत में परिवारिक विवाद के बीच गुस्साए नाबालिग ने पुष्पा फिल्म के डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं ,फायर है मैं” बोलकर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी दादी और एक युवक घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है. सीपत थाना टीआई गोपाल सतपथी के मुताबिक, 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद…
TTN Desk एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा और भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. निकिता को गुरुग्राम से जबकि निशा और अनुराग को प्रयागराज से हिरासत में लिया गया. अतुल ने कुछ दिनों पहले पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था. सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस की टीम ने जौनपुर स्थित निकिता के घर पर नोटिस…
कोरबा । वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया एक युवक 200 मीटर दौड़ लगाने के बाद बेहोश हो कर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय इंदिरा स्टेडियम परिसर में बिलासपुर सर्कल के तीन वन मंडलों के लिए 120 वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है ।बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने युवक जांजगीर जिला से कोरबा पहुंचा हुआ था। शनिवार को सुबह 6 से 8 बजे की पाली में अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें भाग लेने के लिए जांजगीर चांपा जिले के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर…
OO मप्र हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और सबीहा सुल्तान को शत्रु संपत्ति के संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष अभ्यावेदन (रीप्रेंजेंटेशन) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि 30 दिन में अभ्यावेदन पेश होता है तो उसका गुण-दोष के आधार पर निराकरण करें। TTN Desk भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान बहादुर की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत पर नियंत्रण करने के सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका साल 2015 में दायर की गयी थी. नवाब की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति इसलिए घोषित किया था, क्योंकि…
OO उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 45 साल बाद शिव मंदिर के कपाट खोले गए, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। यह मंदिर थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में स्थित है, जिसे 45 साल पहले सांप्रदायिक तनाव के कारण बंद कर दिया गया था। प्रशासन द्वारा मंदिर को पुनः खोला गया और मौके पर एक शिवलिंग और हनुमान की मूर्ति पाई गई। TTN Desk संभल के खग्गू सराय इलाके में स्थित शिव मंदिर 45 साल से बंद पड़ा था। इसे सांप्रदायिक तनाव के कारण बंद किया गया था, जिससे इस क्षेत्र में धार्मिक तनाव और…
छत्तीसगढ़ : रोहिंग्यों को भगाने की तैयारी,दुर्ग के हथखोज में सर्च ऑपरेशन,20 को संदिग्ध बता रही पुलिस
TTN Desk छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला के हथखोज में पुलिस ने शुक्रवार सुबह अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. 15 से ज्यादा टीआई की टीम एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में सवार होकर हथखोज पहुंची. जहां लगभग 200 घरों की तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस ने 21 संदिग्ध लोगों की पहचान की है. इन संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. O मुसाफ़री दर्ज कराना जरूरी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जो जिले के बाहर और स्टेट के बाहर के है तो उन्हें थाने में सूचना देनी…
OO शंभू बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने खुदकुशी की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक धरना स्थल के पास उसने सल्फास निकाल लिया, इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। किसान लुधियाना के खन्ना का निवासी है और उसका नाम जोद सिंह है. किसान जोद सिंह शनिवार को ही मोर्चे पर पहुंचा था. यह आशंका जताई जा रही है कि किसानों को दिल्ली ना जाने देने से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया होगा। गौरतलब है कि दोपहर 12 बजे निकले 101 किसान 2 घंटे बाद वापस लौट गए। उन्हें पुलिस ने घग्गर नदी पर बने पुल…
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी को उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 97 वर्षीय आडवाणी को न्यूरो संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती किया गया है. इस से पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ने के मामले में उन्हें एम्स और अन्य अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है.
कोरबा। श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी स्याहीमुड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉ फरहाना अली के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षण समिति के प्रमुख पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। डॉ फरहाना अली विज्ञान प्रेरणा पुरस्कार की जिला समन्वयक भी है ।स्कूल के प्रिंसिपल रविन्द्र सिंह और शिक्षकों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।स्कूल के मेघावी छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल में विज्ञान के जीवन उपयोगी और औद्योगिक व्यवसायिक स्वरूप को प्रस्तुत किया।जिसमें सौर ऊर्जा,जल शोधन,प्लास्टिक पुनः चक्रण,टेस्ला क्वाइल से जुड़े मॉडल शामिल थे।मॉडल विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणा और उसके व्यवहारिक उपयोग को सरलता से समझाने…
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार की रात एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया।जिसके बाद पति ने घर में आग लगा दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब वह पत्नी को घर से बाहर निकाल रही थी तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।जिससे पत्नी,दो पुलिस सिपाही और तीन पड़ोसी झुलस गए।वही पति की मौत हो गई। यह घटना खमतराई इलाके में घटित हुई है। पुलिस के मुताबिके थाना खमतराई अंतर्गत रामेश्वर नगर में एक पति पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर गई थी। पति के द्वारा घर मे आग लगा दी गई थी। पत्नी…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
