Author: Nishant Manoj Sharma

TTN Desk दक्षिण कोरिया में एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया है. 181 लोगों को ले जा रहा विमान बोइंग 737-800 मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त विमान में 6 क्रू और 175 यात्री सवार थे. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया. बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. मुआन एयरपोर्ट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. विमान में आग लगने के…

Read More

फोटो:पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई की तस्वीरें OO पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार शनिवार की शाम निगमबोध घाट में किया गया । वहीं कांग्रेस ने इस स्थान चयन पर नाराजगी जताते हुए पहले ही कहा कि जिस स्थान पर उनका अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक भी बनना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह से राजघाट में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार हुआ और उनका स्मारक बनाया गया, उसी तरह डॉ. मनमोहन सिंह का भी स्मारक बनाया…

Read More

कोरबा- कोरबा के सियान सदन, पुरानी बस्ती में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर, मजदूर किसान नेता श्री मुरित राम साहू, धर्म निर्मले, बोधसिंह ठाकुर, संनद दास दीवान, सुरेश रोहरा, कन्हैया सोनी, एहसान खान, अब्दुल गनी, मुस्लिम भाई, मोहम्मद मजीद मेमन, बजरंग सोनी, और विमल थवाईत उपस्थित थे। मुरित राम साहू ने इस अवसर पर कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह एक महान विद्वान अर्थशास्त्री थे उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पार्षद धरम निर्मले…

Read More

OO अंबिकापुर कटघोरा हाइवे पर ग्राम लमना के निकट शनिवार की अपराह्न कोई तीन बजे एक वरना कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।जिसके बाद पलटी हुई कार और ट्रक में आग लग गई। कार तो देखते ही देखते आग का गोला बन गई।कार में सवार दो युवक उसमें फंस गए और जल कर उनकी मौत हो गई। TTN Desk कोरबा।अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे के बाद वहां पहुंचे ग्रामीण,पुलिस और फायरब्रिगेड ने 4घंटे तक रेस्क्यू किया।वहां ट्रैफिक भी जाम हो गया था और लोगों की भीड़ लग गई थी। आग पर काबू पाने के…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक दंतैल हाथी के मौत से हड़कंप मच गया है, हाथी का शव खेत में भरे पानी में डूबा मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामला कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है जहां शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत की जानकारी मिली हैं। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका हैं।

Read More

इंदौर। शहर के कुंदन नगर में रहने वाले डॉ. सुनील साहू को कैंट रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की रात कोई ग्यारह बजे तीन गोली मार दी। वे अपने घर पर ही जीवन ज्योति क्लीनिक चलाते थे।डॉक्टर के घर से कुछ ही दूरी पर ये वारदात हुई है। गोली लगने के बाद डॉक्टर को पहले संकल्प अस्पताल ले जाया गया। यहां से यूनिक अस्पताल रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर को सीने और पेट में कुल तीन गोलियां मारी गईं। वे अपने घर पर ही जीवन ज्योति नाम से क्लिनिक चलाते थे।

Read More

कोरबा।लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनसरा-देवपहरी के पास शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम को ये तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर देवपहरी से अपने गृहग्राम बंजारीडांड की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर इनका नियंत्रण बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हो नहीं सका और तीनों बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरे। एएसआई भीम यादव ने बताया कि घटना की सूचना बाद पुलिस की…

Read More

फोटो : घटनास्थल,अविनाश का शव,लापता सुमित कोरबा।शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे जांजगीर जिला में स्थित पिकनिक स्पॉट देवरी के पास हसदेव नदी में नहाने उतरे दीपका एम डी टाइप निवासी दो छात्र तेज बहाव में बह गए। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दूसरा छात्र तेज बहाव में लापता हैं जिसकी खोज बीन जारी हैं। जानकारी के अनुसार SECL दीपका के दो छात्र सुमित सिंह 19 वर्ष और अश्विनी सिंह 24 वर्ष पिकनीक मनाने देवरी गए थे। हसदेव नदी में नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ओर पुलिस की मदद…

Read More

OO पंजाब के बठिंडा के कोटशमीर रोड पर एक बस पुल से गुजरते समय ड्रेन में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. TTN Desk तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 साल की बच्ची और उसकी…

Read More

TTN Desk चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा के रिजल्ट गुरुवार देर रात घोषित किए गए हैं, जिसमें दो उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया में टॉप किया है, और 2 अभ्यर्थियों ने दूसरा और तीसरा रैंक हासिल किया है। इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने घोषणा की है कि इस परीक्षा में कुल 11,500 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में योग्य पाए गए हैं, यानी कुल 11,500 उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर सके हैं। O कौन हैं ये टॉपर? आईसीएआई ने टॉप 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। आईसीएआई ने बताया कि हैदराबाद के हेरंब माहेश्वरी और तिरुपति के…

Read More