कोरबा। कोरबा अंचल के प्रतीष्ठित एवम विशाल ठण्डुराम परिवार (कादमा वाले) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन मेहर वाटिका, अग्रसेन मार्ग में 5 से 12 सितंबर तक कराया जा रहा है।
इस आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा प्रारंभ होगी। पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत आयोजित होने वाली कथा में व्यासपीठ से आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा कथा का श्रवण भक्तो को कराया जाएगा। 5 सितंबर गुरुवार को प्रात: 9 बजे श्रीराम मंदिर पुराना बस स्टैंड से कथा स्थल मेहर वाटिका तक कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 सितंबर को ही गणेश पूजन श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य एवं गोकरण व्याख्यान होगा। इसके पश्चात विभिन्न प्रसंगों पर कथा आगे बढ़ेगी। 8 सितंबर को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव एवं 10 सितंबर को रुकमणी विवाह का प्रसंग भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। 12 सितंबर को पूर्णाहुति एवं प्रसाद के साथ भागवत कथा को विराम दिया जाएगा।
इस अवसर पर 6 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से अग्रसेन भवन कोरबा में भोज-भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजक धर्मभीरु रामचन्द्र रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण रामानंद अग्रवाल, कांशीराम रामावतार अग्रवाल, प्यारेलाल रामनिवास अग्रवाल की और से धर्मप्रेमी कथाभक्तो से सपरिवार कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।
मेहर वाटिका में 5 से भागवत सप्ताह,सुबह निकलेगी शोभायात्रा
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

