Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

विदेश सचिव का बांग्लादेश दौरा :भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हाल पर चिंता जताई, बांग्लादेशी सचिव बोले: आंतरिक मामला,दूसरे देश टिप्पणी से बचे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के कारण बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में खटास आ गई है. इन हमलों को लेकर भारत काफी चिंतित है और नाराज भी है. इस बीच बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने कहा है कि उसके भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्ते हैं और वह उन्हें आगे बढ़ाना चाहती है. साथ ही वह भारत के साथ काम करने के लिए भी बेताब है. सोमवार (9 दिसंबर, 2024) को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात के बाद बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीमुद्दीन ने यह बात कही है.

TTN Desk

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल 12 घंटे के दौरे पर बांग्लादेश गए थे, जहां उन्होंने हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत की चिंता बांग्लादेश के सामने रखी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. मोहम्मद जसीमुद्दीन ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त दोनों देशों के लोगों के बीच विश्वास पैदा करने की जरूरत है.मिस्त्री ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद युनुस से भी मुलाकात की।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार जसीमुद्दीन ने कहा, ‘भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी मुल्क है और उसके साथ हमारे रिश्ते ऐतिहासिक हैं. इसे देखते हुए दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के लिए सहमत हुए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमने भारत के सामने इच्छा जाहिर की है कि हम उनके साथ मिलकर सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम करना चाहते हैं.’

विक्रम मिस्री ने बैठक में लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन पर प्रकाश डाला. उन्होंने भारत और बांग्लादेश के आपसी विश्वास और सम्मान, दोनों देशों की चिंताओं और हितों के प्रति परस्पर एक दूसरे के लिए संवेदनशीलता पर आधारित रिश्ते बनाने की भारत की इच्छा को भीबांग्लादेश के विदेश सचिव ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित घटनाओं को ‘दुष्प्रचार और भ्रामक’ बताते हुए कहा कि ‘दूसरे देशों’ को ढाका के ‘आंतरिक मामले’ में टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

इस दौरान विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश के ताजा हालातों पर भी भारत की ओर से चिंता व्यक्त की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा भी उठाया. साथ ही हिंदू मंदिरों और धार्मिक कार्यक्रमों पर हमलों को लेकर भी बांग्लादेश के सामने भारत की चिंता जाहिर की.मिस्त्री ने बांग्लादेश को ‘भारत की चिंताओं, विशेष रूप से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं’ से अवगत कराया.’ साथ ही भारत ने ‘सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनयिक संपत्तियों पर हमलों की कुछ अफसोसजनक घटनाओं’ को भी ध्यान दिलाया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.