Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

यूएसए : प्रेसिडेंशियल डिबेट में भारतवंशी हैरिस ने यूं ट्रंप को पछाड़ा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बहुप्रतीक्षित प्रेसिडेंशियल डिबेट में मंगलवार रात भारत वंशीकमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए। कभी कमला हावी होती दिखीं तो कभी ट्रंप।हालांकि जानकर मान रहे कि इस बहस में हैरिस का पलड़ा भारी रहा और यही कारण है कि बहस के बाद उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी जश्न में डूबी है।अमेरिका के चार बड़े मीडिया हाउस के सर्वेक्षण में भी हैरिस को डिबेट में विजयी बताया गया है।

मंच पर आते ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाया।
फिर अगले 90 मिनट तक हैरिस ने ट्रंप के आपराधिक दोषसिद्धि और कोविड से निपटने के तरीके की आलोचना की। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका के इतिहास में पिछले आठ सालों से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने हाथ नहीं मिलाया है। हैरिस ने कहा, अब पन्ना पलटने का समय आ गया है। बहस शुरू होने के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।
डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ने ट्रंप पर हमारे लिए सबसे खराब अर्थव्यवस्था छोड़ने का आरोप लगाया। कमला ने कहा कि वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। अमेरिका के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की योजना सिर्फ उनके पास है। इस डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा बाइडेन सरकार पर देश में महंगाई के सबसे बुरे दौर का आरोप लगाया। उन्होंने कई बार बाइडेन की चीन नीति को लेकर कमला हैरिस पर निशाना साधा।
कमला हैरिस ने चीन को लेकर ट्रंप पर भी कटाक्ष किया। ट्रंप ने अपराध नियंत्रण पर बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड पर हमला बोला। इस पर हैरिस ने कहा- यह टिप्पणी एक ऐसे व्यक्ति द्वारा की जा रही है, जिस पर कई बार आपराधिक आरोप लग चुके हैं। ट्रंप ने तुरंत 13 जुलाई को अपनी हत्या के प्रयास का जिक्र किया। कहा- शायद उन्हीं बातों की वजह से मेरे सिर में गोली लगी हो। आप लोग मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा कहते हैं। वास्तव में आप लोग ही लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

यूं पड़ी हैरिस ट्रंप पर भारी

बीबीसी उत्तरी अमेरिका के संवाददाता एंथन जर्चर ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बहस को विश्लेषित करते हुए लिखा है कि90 मिनट की बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार परेशान किया.
कमला हैरिस ने ट्रंप को उनकी रैली में भीड़ की संख्या और कैपिटल हिल पर हुए हमले को लेकर घेरा. हैरिस ने उन अधिकारियों का भी ज़िक्र किया जो कभी ट्रंप के साथ थे और अब उनकी जमकर आलोचना करते हैं.
कमला हैरिस ने ट्रंप को उकसाया कि वो उन अधिकारियों का बचाव करें.
अगर बहस इस बात पर जीती या हारी जाती है कि उम्मीदवार उन मुद्दों का सबसे अच्छा फ़ायदा उठाए जो मतदाताओं से सीधे जुड़े हैं तो कमला हैरिस इस मामले में सफल रही हैं.
कमला हैरिस मुद्दों को अपने हिसाब से मोड़ने में भी कामयाब रहीं.
जैसे-जैसे डिबेट आगे बढ़ती गई, हैरिस ने कई बार ट्रंप को बचाव की मुद्रा में ला दिया. हैरिस ने कई तरह से प्रहार और कटाक्ष किए, जिनका जवाब देने के लिए ट्रंप बाध्य महसूस कर रहे थे.
कमला हैरिस ने ट्रंप को कमज़ोर कहा. उन्होंने कहा कि विदेशी नेता उन पर हँस रहे थे.
हैरिस ने कहा कि लोग “थकान और ऊब” के कारण उनकी रैलियों से जल्दी चले जा रहे हैं.
कई अमेरिकी लोगों के मन में ये था कि हैरिस महंगाई, अप्रवासन और अफ़गानिस्तान वापसी जैसे विषयों पर कमज़ोर होंगी.
अधिकांश मामलों में ट्रंप अपने प्रहारों को प्रभावी ढंग से पेश करने में असमर्थ रहे और आने वाले दिनों में उन्हें इस चूक के लिए अफ़सोस हो सकता है.

जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि कई अमेरिकी इस बात से नाख़ुश हैं कि बाइडन प्रशासन ने महंगाई और अर्थव्यवस्था को कैसे संभाला है.लेकिन हैरिस ने इस विषय को ट्रंप के प्रस्तावित टैरिफ की ओर मोड़ दिया, जिसे उन्होंने “ट्रंप बिक्री कर” करार दिया.

डिबेट के दौरान कमला हैरिस का हाव भाव भी प्रभावी दिखा.प्रेसिडेंशियल डिबेट के ज़्यादातर हिस्से में जब ट्रंप कोई जवाब दे रहे हैं, तब हैरिस उन्हें सीधा देखते हुए असहमति में अपना सिर हिलाती दिखीं या मुस्कुराती नज़र आईं.
जब ट्रंप ने हैरिस को ‘मार्क्सवादी’ कहकर संबोधित किया, तब हैरिस ने अपना हाथ ठुड्डी पर रखकर ये इशारा किया कि उन्हें बात समझ नहीं आई.
लेकिन अर्थव्यवस्था या अबॉर्शन जैसै मुद्दे पर हैरिस सीधे कैमरे में देख रही थीं, मानो वो वोटर्स से बात कर रही हों.

वहीं ट्रंप पूरी डिबेट में हैरिस से आंख मिलाने से बच रहे हैं. वो हैरिस के सवालों पर उनकी ओर उंगली दिखा कर बात करते दिखे.अबॉर्शन के मुद्दे पर डिबेट के दौरान ट्रंप काफ़ी भड़क गए थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.