Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुआ आउटेज,दुनिया भर के यूजर्स हुए परेशान,कम्पनी ने कहा ठीक कर ली है गड़बड़ी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को आज (10 दिसंबर) फिर आउटेज का सामना करना पड़ा। दुनियाभर के यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 के आउटलुक, वनड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसी प्रमुख सर्विसेस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

दोपहर 2:34 बजे शुरू हुए इस आउटेज की सबसे पहले डाउनडिटेक्टर पर रिपोर्ट की गई। इसके बाद शाम करीब 6:19 बजे शिकायतें टॉप पर थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यूजर्स को दोपहर करीब 3:19 बजे से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

O कंपनी ने X पोस्ट में जानकारी दी

आउटेज शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही कंपनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर कहा कि सर्विसेज में परेशानी हो रही है। इसके तुरंत बाद माइक्रोसॉफ्ट इस आउटेज की जड़ को तलाशने में जुट गया था। कंपनी ने अपनी पोस्ट में इस समस्या से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूजर्स को एडमिन सेंटर में OO953223 पर जाने के लिए कहा है। राहत की बात यह है कि कंपनी ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुआ कहा कि इस समस्या को अब ठीक कर दिया गया है।

O फाइल्स और डॉक्युमेंट्स को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स

द वर्ज ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आउटेज के चलते माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को यूज करने में काफी परेशानी हो रही है। बड़े स्तर पर हुए इस आउटेज के कारण यूजर अपनी जरूरी फाइल्स और डॉक्युमेंट्स को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, जो अपने काम के लिए क्लाउड-बेस्ड टूल्स का इस्तेमाल करते हैं।

O क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है

माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। ये एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने का काम करता है।

O माइक्रोसॉफ्ट में इस साल चौथा बड़ा आउटेज

माइक्रोसॉफ्ट में आउटेज का इस साल चौथा और बीते दो हफ्तों में दूसरा बड़ा मामला है। पिछली बार 25 नवंबर हुए आउटेज के दौरान माइक्रोसॉफ्ट 365 के हजारों यूजर्स को आउटलुक और टीम्स को इस्तेमाल करने में परेशानी हुई थी। यह आउटेज कई घंटे तक रहा था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.