Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने हूं संकल्पित : आरू साहू

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

O बाल गायिका आरू साहू से खास बातचीत की सुरेश पटेल ने

रायगढ़। लक्ष्मी पूजन समारोह में ग्राम नंदेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने से पहले छत्तीसगढ़ की उभरती लोक गायिका आरू साहू ने खास बातचीत में कहा कि वे अपनी माटी में रची बसी है न कि ग्लैमर की चकाचौंध में सो संकल्पित है अपने राज्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संवारने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए,वे निरंतर प्रयास करेंगी।

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जन्मी और वहीं की संस्कृति में रची-बसी आरू साहू ने अपनी मधुर आवाज और कला के दम पर बहुत कम उम्र में प्रदेश के संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। उनकी गायकी में न केवल लोक संगीत की मिठास है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अटूट संकल्प भी है।

O प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि

आरू साहू का जन्म 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ में हुआ था। आरू साहू कितने वर्ष के? हम बता दे कि 2024 में आरु साहू की उम्र 16 साल है। उनका असली नाम ओजस्वी साहू है, लेकिन संगीत की दुनिया में वे आरू साहू के नाम से प्रसिद्ध हैं। बहुत ही छोटी उम्र से ही संगीत के प्रति उनकी लगन स्पष्ट दिखने लगी थी। उनके परिवार ने उनकी इस प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। बचपन से ही आरू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों को गाना शुरू किया, जो उनकी संगीत यात्रा की नींव बनी।

O करियर की शुरुआत

आरू साहू ने बहुत ही कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा। उनकी मधुर आवाज और गहरी संगीत समझ ने उन्हें जल्दी ही एक लोकप्रिय कलाकार बना दिया। उनके द्वारा गाए गए छत्तीसगढ़ी लोकगीतों ने न केवल राज्य में, बल्कि पूरे देश में उनकी पहचान बनाई। वे अपने गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं।

आरू का करियर तेजी से आगे बढ़ा और उन्होंने कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने उन्हें छत्तीसगढ़ की लोक संगीत की प्रमुख कलाकारों में शामिल कर दिया। इसके साथ ही, वे TedX जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भी अपनी बात रखने का मौका पा चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी जीवन यात्रा और संगीत के प्रति अपने समर्पण को साझा किया।

O पुरस्कार और सम्मान

आरू साहू को अब तक 45 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इतनी कम उम्र में इस प्रकार की उपलब्धियों को हासिल करना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन पुरस्कारों ने न केवल उनकी प्रतिभा को मान्यता दी है, बल्कि उन्हें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके इन पुरस्कारों में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान शामिल हैं।

O सोशल मीडिया और आधुनिक युग में प्रभाव

आरू साहू आज के समय में सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी संगीत यात्रा से जुड़े पलों को साझा करती हैं। इसके अलावा, वे Facebook, Instagram, Youtube, Twitter और Spotify जैसी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं, जिससे उनकी पहुंच और भी व्यापक हो गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वे अपने प्रशंसकों के साथ सीधे संवाद करती हैं और उन्हें अपनी नई प्रस्तुतियों से अवगत कराती हैं।

O भविष्य की योजनाएं

आरू साहू ने कहा कि संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में फैलाने का सपना देखती हैं। वे अपने पारंपरिक गीतों को आधुनिक संगीत के साथ मिश्रित कर एक नए प्रकार का लोक संगीत तैयार कर रही हैं, जो न केवल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नया अनुभव हो सकता है।

O छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बाल गायिका आरु साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 दिसंबर को ग्राम नंदेली में

अगहन मास आते ही नंदेली गांव एवं आसपास के क्षेत्र में एक विशेष उत्साह का माहौल निर्मित हो जाता है, क्योंकि इस गांव में प्रतिवर्ष मां लक्ष्मी पूजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, गांव में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है एवं पूजन अर्चन किया जाता है। महिलाएं मां लक्ष्मी का दर्शन पाने एवं परिवार के सुख शांति के लिए पूजन व दर्शन करने आते हैं।

स्वर्गीय नंदकुमार पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल के गृह ग्राम नंदेली में विगत कई वर्षों से मां लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है। इस वर्ष 10 दिसंबर से मां लक्ष्मी की पूजन प्रारंभ हो रही है। 10 दिसंबर को शाम 4:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई है। मां लक्ष्मी की मूर्ति ग्रामीण बैंक के सामने स्थित पंडाल पर विराजित की जाएगी। 13 दिसंबर को कर्मा पार्टी द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसी बीच 11 दिसंबर बुधवार को इस वर्ष गांव नंदेली में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है। इनके द्वारा छत्तीसगढ़ी हिंदी एवं भोजपुरी की भक्ति एवं धार्मिक गीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

अलविदा ; मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

केबीसी 17: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में भारतीय सेना की महिला शक्ति का जश्न,जानिए क्या होगा खास..?

Editors Picks

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

September 20, 2025

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

September 20, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.