Home Breaking News हम उन्हें काटकर दफना देंगे… अमित शाह की मौजूदगी में आखिर इतना...

हम उन्हें काटकर दफना देंगे… अमित शाह की मौजूदगी में आखिर इतना क्यों भड़क गए मिथुन चक्रवर्ती.?

 

TTN Desk 

कोलकाता।लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में बड़ा नुकसान झेलने के बाद अब BJP 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी सिलसिले में रविवार को कोलकाता का दौरा किया. इस दौरान एक रैली में BJP नेता और वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने एक विवादास्पद बयान दिया. 74 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “एक नेता ने कहा था कि हम यहां 70% मुस्लिम हैं और हिंदू यहां 30% हैं. हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे. मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर भागीरथी में तो नहीं बहायेंगे, लेकिन तुम्हें तुम्हारी जमीन पर जरूर दफना देंगे.”मिथुन चक्रवर्ती ने यह बयान TMC नेता कबीर की टिप्पणी के बाद दिया है. 

क्या कहा था टीएमसी नेता कबीर ने

मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के दौरान कबीर ने विवादास्पद टिप्पणी की थी. एक रैली में उन्होंने कथित तौर पर कहा, “आप (यहां के लोगों में) 30 प्रतिशत हैं, लेकिन हम 70 प्रतिशत हैं… अगर आपको लगता है कि आप मस्जिदों को ध्वस्त कर सकते हैं और मुसलमान आराम से बैठ जाएंगे? तो आप गलत हैं. अगर मैं आप लोगों को भागीरथी में नहीं डुबो पाया, तो राजनीति छोड़ दूंगा…”

कोई भी उन्हें सीरियसली नहीं लेता:मजूमदार

मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया. पार्टी महासचिव जय प्रकाश मजूमदार ने मिथुन चक्रवर्ती को एक महत्वहीन व्यक्ति करार दिया है. उन्होंने कहा, “एक राजनीतिक नेता के रूप में कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता… जिस नेता (तृणमूल के कबीर) की टिप्पणी के बारे में उन्होंने बात की थी, उसकी चुनाव आयोग ने निंदा की थी. अब अमित शाह की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती ऐसा कह रहे हैं. देखना है कि अब इस बारे में पार्टी का कदम क्या होगा?”