



TTN डेस्क
सिडनी, 14 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार की दोपहर हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित “Chanukah by the Sea” उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक हमलावर भी शामिल है।
29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस अधिकारी और बच्चे भी शामिल हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला घोषित किया है। एक हमलावर मारा गया, दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर हिरासत में है।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और NSW प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे “भयानक आतंकी घटना” बताया। इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसे यहूदियों पर क्रूर हमला करार दिया।
यह 1996 के पोर्ट आर्थर नरसंहार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे घातक गोलीबारी है। जांच जारी है।


