सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन


TTN Desk

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई 13 अगस्त 2025 को मुंबई के प्रमुख व्यवसायी रवि घई की पौती सानिया चंडोक से हो गई है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे।

0 जानिए अर्जुन सोनिया के बारे में..

अर्जुन तेंदुलकर : 25 वर्षीय अर्जुन एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2020-21 सीजन में मुंबई के लिए टी20 डेब्यू किया था और 2022-23 में गोवा के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए डेब्यू किया।

सानिया चंडोक: सानिया मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से हैं। उनके दादा रवि इकबाल घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड के मालिक हैं। सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की स्नातक हैं और मुंबई में मिस्टर पॉज़ (Mr. Paws) नामक एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर की संस्थापक हैं।

सगाई एक निजी और गोपनीय समारोह था, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर उत्साह देखा गया, लेकिन तेंदुलकर और घई परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

0 प्रशंसकों ने दी बधाई

एक्स पर कई यूजर्स ने इस जोड़े को बधाई दी है। उदाहरण के लिए, @me_ganesh14 ने लिखा, “क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से सगाई हो गई। दोनों को बधाई!”

अर्जुन ने रेड-बॉल क्रिकेट में 17 मैचों में 532 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही 37 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले, जिसमें 3 विकेट लिए।
सानिया का परिवार मुंबई के आतिथ्य और खाद्य उद्योग में बड़ा नाम है। उनके दादा रवि घई ने मध्य पूर्व में आइसक्रीम निर्माण इकाइयां स्थापित कर कारोबार का विस्तार किया।