

TTN डेस्क
मंगलवार को संसद परिसर से राजनीति की एक सुखद तस्वीर सामने आई जिसमें प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ,उनकी बहन सांसद प्रियंका के साथ कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह है ही पर उनके साथ सहज भाव से खड़े बीजेपी के सांसद ,छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और संघ के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे भी चर्चा करते नजर आ रहे है।अब ये तो नहीं पता कि उनके बीच क्या चर्चा हुई किन्तु सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल है कि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने चर्चा का सिरा थामा हुआ था।
तो वायरल पोस्ट के मुताबिक….
दिग्विजय सिंह ने कहा मैं रिटायर हो रहा हूं।
और एक इंस्टिट्यूट खोलने की सोच रहा हूं।
इसमें सभी विचारधाराओं के बारे में पढ़ाया जाएगा।
राहुल गाँधी ने पूछा कौन कौन सी?
दिग्विजय सिंह ने कहा ओबवियसली कांग्रेस
की मगर लेफ्ट की और आरएसएस की भी।
राहुल ने कहा नहीं-नहीं हमारी और
आरएसएस की विचारधारा बिल्कुल अलग है।
दिग्विजय सिंह ने कहा बिल्कुल सही।
मगर मैं लोगों को आरएसएस की
असली विचारधारा बताऊंगा जिससे
वह उसे समझ सकें।
यह सारी बातें बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल,आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे की मौजूदगी में हुईं।अब ये अलग बात है कि इसे बीजेपी की आंतरिक राजनीति में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की स्थिति जोड़ कर अटकलें लगाई जा रही है।


