00 उरला औद्योगिक क्षेत्र में मची अफरातफरी, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
TTN डेस्क
रायपुर। उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री की तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। फैक्ट्री में मौजूद तार, ऑयल और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण लपटें विकराल हो गईं।



घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची। निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत फैक्ट्री खाली कराई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।


