बिग ब्रेकिंग…ईरान संकट: सुप्रीम लीडर खामेनेई ने तेहरान छोड़ा, सुरक्षित स्थान पर पहुंचे

TTN डेस्क

तेहरान l शनिवार को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने तेहरान छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अब एक सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके हैं। यह जानकारी ईरानी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया स्रोतों से मिली है। हमलों में तेहरान में उनके कार्यालय के पास विस्फोट हुए, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे।

0 मुख्य बातें:

– अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर, सैन्य और सरकारी ठिकानों पर बड़े हमले किए।
– तेहरान में खामेनेई के कंपाउंड के पास धमाके, धुआं उठता दिखा।
– ईरान ने जवाब में इजराइल पर 400+ मिसाइलें दागीं; खाड़ी में अमेरिकी बेस (कतर, बहरीन, यूएई) भी टारगेट।
– ट्रम्प ने हमलों को ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ बताया, ईरानी लोगों से सरकार बदलने की अपील की।
– तेजी से बदलती स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण; तेल कीमतें बढ़ रही हैं, क्षेत्रीय युद्ध की आशंका।