

00 कोसाकारी ब्रांड वेबसाइट और ‘सृष्टि’ पत्रिका का हुआ विमोचन; 800 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी ताकत
TTN डेस्क
बालकोनगर: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी ‘उन्नति परियोजना’ के तहत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इस उत्सव में स्व सहायता समूह (SHG) की लगभग 800 महिलाओं ने हिस्सा लेकर नारी शक्ति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
0 स्थानीय कला को मिली वैश्विक पहचान
उत्सव के दौरान बालको के सीईओ श्री राजेश कुमार और बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने ‘कोसाकारी’ ब्रांड की फिल्म और वेबसाइट का अनावरण किया। यह पोर्टल स्थानीय कोसा सिल्क के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेगा। इसके साथ ही उन्नति महासंघ की पहली सफलता पत्रिका ‘सृष्टि’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सफल महिलाओं की संघर्ष गाथाएं संकलित हैं।
0 मिट्टी के बर्तन और कोसा बुनाई रहे आकर्ण का केंद्र
कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉल्स में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला जीवित उठी। चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने और कोसा सिल्क की लाइव बुनाई ने सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर 15 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
0 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटकों ने समावेशिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक ऊर्जावान फ्लैश मॉब के साथ हुआ।
0 अधिकारियों का संदेश
श्री राजेश कुमार (सीईओ, बालको): “उन्नति उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाएं वित्तीय रूप से स्वतंत्र हों।”
श्रीमती मनीषा कुमार (अध्यक्ष, लेडिज क्लब): “बालको की सीएसआर पहल महिलाओं के जीवन में जमीनी स्तर पर बदलाव ला रही है, जिससे वे आज आत्मनिर्भर बन रही हैं।”
0 एक नज़र में उन्नति परियोजना
561+ स्व सहायता समूहों का गठन।
6,000+ महिलाएं परियोजना से सीधे लाभान्वित।
उद्देश्य: कौशल विकास, उद्यमिता और स्थायी आजीविका प्रदान करना।


