Home Uncategorized बस्तर में भारी बारिश,किरंदुल में एनएमडीसी का डैम टूटा, हालत भयावह...

बस्तर में भारी बारिश,किरंदुल में एनएमडीसी का डैम टूटा, हालत भयावह : देखे वीडीओ

रायपुर।बस्तर,दुर्ग संभाग में अनेक स्थानों पर रविवार को भारी बारिश हुई है।जगदलपुर नेशनल हाईवे पर जगह जगह जाम है।इधर किरंदुल नगर में अतिवृष्टि के कारण एनएमडीसी का डैम टूटा।वहां बंगाली कैंप के ऊपर 11 c का बांध टूटा, कई दर्जन मकान आये बाढ़ क़ि जद में आ गए है। सड़क पर आयरन ओर के दलदल सा बहाव आया जो बस स्टैंड सहित अनेक जगह फैल गया।अनेक वाहन डूब कर फंस और बह गए। शासन ने राहत के लिए सभी संबंधित विभाग से कहा है।एक छह वर्षीय बालक के लापता होने की खबर भी है।