प्लेन क्रैश : नागपुर के व्यापारी की बेटी, नाती और समधन की भी मौत

TTN Desk

गुजरात के  अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। विमान जैसे ही टेकऑफ किया वैसे ही वह हादसे का शिकार हो गया। विमान में पायलट, क्र मेंबर सहित 243 लोग सवार थे। जिसमें से एक ही जीवित बचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में नागपुर का एक परिवार भी हताहत हुआ है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शहर के वर्धमान नगर निवासी मनीष कामदार की बेटी, समधन और नाती की भी मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही कामदार परिवार सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए निकल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यशा कामदार की शादी चार साल पहले अहमदाबाद के कृष्ण मोढ़ा से हुई थी। परिवार मूलतः अहमदाबाद का था लेकिन वह लंदन में सेटल थे। शादी के बाद यशा भी लंदन चली गई।

O लंदन से अहमदाबाद लौट आया था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले यशा का परिवार वापस लंदन से अहमदाबाद लौट आया था। पिछले साल यशा के ससुर की कैंसर से मौत हो गई थी। 20 जून को लंदन में यशा के ससुर की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उसी में शामिल होने के यशा अपने बेटे रुद्र और सास रक्षा के साथ लंदन जा रही थी।

O काश अधिकारी न देते अनुमति

मिली जानकारी के अनुसार, यशा की सास रक्षा मोढ़ा के कुछ डॉक्यूमेंट अधूरे थे। जिसके कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के कर्मचारी उन्हें बोर्डिंग पास नहीं दे रहे थे। जिसके कारण सभी वापस लौट रहे थे। हालांकि, काफी समझाने और सारी स्थिती बताने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें प्लेन में चढ़ने दिया गया।

O अहमदाबाद के लिए बाय रोड निकला परिवार

एयर इंडिया का विमान करीब डेढ बजे हादसे का शिकार हुआ। वहीं दो बजे कामदार परिवार को हादसे की जानकारी मिली। घटना की पुष्टि होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार तुरंत सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है।