TTN डेस्क
मुम्बई: बहुमुखी प्रतिभा के धनी और साहसी व्यक्तित्व के स्वामी अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन मात्र 49 वर्ष की उम्र में विगत दिनों न्यूयॉर्क में हो गया।वे वेदांता समूह के प्रमुख अनिल और किरण अग्रवाल के एकलौते पुत्र थे।
अग्निवेश की याद में आगामी 14 जनवरी को नरीमन पॉइंट पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। यह प्रार्थना सभा बुधवार की शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक वाई.बी. चव्हाण ऑडिटोरियम, नरीमन पॉइंट, मुम्बई आयोजित है।
0 अमिट छाप छोड़ गया अग्निवेश का व्यक्तित्व
अग्निवेश केवल एक सफल और दूरदर्शी व्यवसायी ही नहीं थे, बल्कि उनमें एक खिलाड़ी का जज्बा और संगीत के प्रति गहरा प्रेम भी था। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रप्रेमी और आम जनता की निस्वार्थ चिंता करने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।
अग्निवेश ने अपनी पढ़ाई मेयो कॉलेज, अजमेर से पूरी की थी. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत व्यवसाय और नेतृत्व से की और बाद में फुजैराह गोल्ड जैसी कंपनियों की स्थापना की. हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी निभाई. पेशेवर योगदान के अलावा अग्निवेश को सरल, संवेदनशील और मानवीय स्वभाव के लिए भी जाना जाता था.
अग्निवेश की पत्नी कौन हैं?
अग्निवेश अग्रवाल की शादी पूजा बांगुर से हुई थी, जो कि श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक हरि मोहन बांगुर की बेटी हैं. दोनों परिवारों के कारोबार और सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह शादी उस समय की सबसे महंगी शादियों में शुमार हुई थी. पूजा बांगुर अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं.
0 सबके प्रिय थे अग्निवेश

परिवार और दोस्तों के लिए अग्निवेश एक प्रिय पुत्र, भाई और अटूट मित्रता निभाने वाले साथी थे। शोक संतप्त परिवार ने उनकी स्मृतियों को संजोने और उनके द्वारा स्थापित उच्च जीवन मूल्यों के प्रति खुद को पुनः समर्पित करने के उद्देश्य से इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।


