Home Breaking News पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- किसानों से झूठ बोलने...

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- किसानों से झूठ बोलने वाले लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में लोगों की सेवा करते हुए मरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ को नमन किया। उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों से जिन्होंने हमेशा झूठ बोला है वो लोग इन दिनों अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं। वे उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा की किसानों की तरह ही दशकों तक देश के श्रमिकों को भी कानून के जाल में उलझाकर रखा गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा मंत्र साफ है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। अंत में उन्होंने लोगों से दो गज की दूरी, मास्क पहनने, हाथ की साफ-सफाई को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कहा।