Home Breaking News नमन है प्रदीप भाई… फानी दुनिया को अलविदा कह कर आप बन...

नमन है प्रदीप भाई… फानी दुनिया को अलविदा कह कर आप बन गए मिसाल,मेडिकल कॉलेज कोरबा के बने पहले कोरबा वासी देहदानी

कोरबा।चांपा रोड पर स्थित ग्राम बरपाली के निवासी
वरिष्ठ पत्रकार,सेवाभावी और सदैव अन्याय के खिलाफ कमजोरों की भी आवाज बनने वाले श्री प्रदीप महतो जी ने आज गुरुवार को हनेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।वे विगत एक अरसे से ब्लड कैंसर से पूरी जीवटता के साथ जूझ रहे थे।उनके निधन उपरांत उनकी इच्छानुसार उनका देहदान मेडिकल कॉलेज कोरबा में परिजनों द्वारा किया जायेगा। वो कोरबा मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद ऐसे पहले कोरबावासी है जिनकी पार्थिव देह मेडिकल स्टूडेंट के अध्ययन के काम आयेगी। इस मायने में वे कोरबा के पहले देहदानी है।इनसे सात साल पहले शिक्षक हेमंत माहुलिकर k दिवंगत श्रमिक नेता पिता दत्तात्रेय माहुलीकर,नगर के प्रतिष्ठित e & t डॉ एन भट्ट के माता पिता ने भी सिम्स बिलासपुर में देहदान का वंदनीय कार्य किया था। प्रदीप महतो जी की पार्थिव देह गृहग्राम बारपाली कोरबा में अंतिम दर्शन उपरांत आज दोपहर में मेडिकल कॉलेज में परिजन सौंपेंगे ! प्रदीप भाई को पुनः नमन।ॐ शांति ।