Home Breaking News देखिए वीडीओ,क्या कहा केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने….बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को...

देखिए वीडीओ,क्या कहा केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने….बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा… 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

TTN Desk

गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि बैठक में नए वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया गया है. इस आयोग को अगले साल यानी 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी. आगे की प्रक्रिया की बात करें, तो 8वें वेतन आयोग को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकारों, PSU से कंसल्ट किया जाएगा. इसके साथ ही 8th Pay Commission के अध्यक्ष अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का भी जल्द ऐलान किया जाएगा.

O 2016 में लागू हुआ था 7वां वेतन आयोग

वेतन आयोग से जुड़े इतिहास पर गौर करें, तो ये हर 10 साल में बदले हैं, 7वें वेतन आयोग से पहले, 4वें, 5वें और 6वें वेतन आयोगों का कार्यकाल समान रूप से 10 वर्ष का था. अगर फिलहाल लागू 7वां वेतन आयोग की बात करें, तो इसे साल 2016 में लागू किया गया था और इसके 10 साल दिसंबर 2025 में पूरा होंगे, लेकिन इससे पहले ही सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आठवां वेतन आयोग गठन किए जाने को हरी झंडी दिखा दी है