Home Breaking News दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत,...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गाड़ियों को भारी नुकसान : देखें वीडियो

दिल्ली।इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार की सुबह टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की छत गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 8 लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं. दिल्ली फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया है.