00 स्थापित महिला नेताओं को मिली जगह,प्रफुल तिवारी,अजय पांडेय,अरोरा,विश्वकर्मा,झा,राठिया,अजय कंवर भी शामिल

कोरबा। भाजपा कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार रात जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। इस नवगठित कार्यकारिणी में स्थापित महिला नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।
नई सूची में कोल ट्रांसपोर्टर अजय पांडेय को कोषाध्यक्ष और होटल टेंट कारोबारी नवीन अरोरा को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव हारने के बावजूद, कोसाबाड़ी मंडल को अध्यक्ष रहते हुए खासी मजबूती देने वाले अजय विश्वकर्मा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस कार्यकारिणी में मंत्री लखनलाल अग्रवाल का प्रभाव भी सीधा देखा जा सकता है, क्योंकि उनके करीबी प्रफुल तिवारी और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तथा संगठन में पूर्व में भी सक्रिय एवं समर्पित योगदान देने वाले योगेश जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यहां देखिए कार्यकारिणी की पूरी सूची:


