Home Breaking News छत्तीसगढ़:मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने मारी ठोकर

छत्तीसगढ़:मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने मारी ठोकर

TTN Desk
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने टक्कर मार दी. हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए हैं. 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल सभी बच्चे पामगढ़, कुटराबोर्ड इलाके के रहने वाले हैं. पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.