Home Breaking News खबर का असर:एनएचएमएमआई और रेड एंबुलेंस पर लापरवाही से महिला की मौत...

खबर का असर:एनएचएमएमआई और रेड एंबुलेंस पर लापरवाही से महिला की मौत के मामले में 5 सदस्यीय कमिटी करेगी जांच

TTN Desk

TTN सहित विभिन्न ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म की की खबर का बड़ा असर हुआ। NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की घटना की जांच होगी। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच सदस्यीय कमेटी घटना की जांच करेगी

मां की मौत के बाद बेटे का हॉस्पिटल पर आरोप : जितना कहा पैसा दिया , एयर एंबुलेंस हैदराबाद की बजाय वापस रायपुर ले आई, न डॉक्टर था, न मशीन सही थी… आखिर चली गई जान

मां की मौत के बाद बेटे का हॉस्पिटल पर आरोप : जितना कहा पैसा दिया , एयर एंबुलेंस हैदराबाद की बजाय वापस रायपुर ले आई, न डॉक्टर था, न मशीन सही थी… आखिर चली गई जान

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हॉस्पिटल और रेड एयर एम्बुलेंस की लापरवाही दिखाई दे रही है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है क्योंकि यह जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें ऑक्सीजन की कमी से एयर एंबुलेंस में महिला की मौत हुई थी। परिजनों ने NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और रेड एयर एंबुलेंस इलाज के नाम पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक के बेटे और उसके भाइयों का रोते हुए हॉस्पिटल परिसर में आरोप लगाते हुए वीडीओ वायरल हुआ था खेमानी ने दोनों संस्थाओं पर कार्रवाई करने की मांग की थी। मृतक के बेटे ओम खेमानी ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या की गई है। ओम खेमानी ने बताया कि उनकी मां भारती देवी के इलाज के लिए उन्हें दो सितंबर को NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें अस्पताल ने हैदराबाद के लिए रेफर किया। रेड की एयर एंबुलेंस से उनको जब हैदराबाद ले जा रहे थे तब उसमें डॉक्टर नहीं था।ऑक्सीजन नहीं मिली,मशीन खराब थी।और तो और हैदराबाद की जगह वापस रायपुर एयर एंबुलेंस आ गई और बाद में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मरीज की मौत हो गई।