कोरबा का मान: दुर्ग में आयोजित ‘नाट्य नर्तन’ में कथक गुरु विनय यादव के शिष्यों ने बिखेरा जलवा, जीते कई पुरस्कार

TTN डेस्क

कोरबा। दुर्ग में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, संगीत और फाइन आर्ट प्रतियोगिता ‘नाट्य नर्तन’ में कोरबा के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सुप्रसिद्ध कथक गुरु विनय यादव के मार्गदर्शन में उनके शिष्यों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

0 गुरु विनय यादव ‘गुरु आचार्य श्रेष्ठ सम्मान’ से विभूषित

कथक रॉकर्स दुर्ग द्वारा 23 से 28 दिसंबर तक आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में आयोजित इस भव्य महोत्सव में गुरु विनय यादव को उनकी कला साधना और शिक्षण के लिए ‘गुरु आचार्य श्रेष्ठ सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उनके कुशल निर्देशन का ही परिणाम रहा कि उनके छात्रों ने शास्त्रीय और लोक नृत्य की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

0 विजेताओं की सूची: ग्रुप और सोलो में मारी बाजी

प्रतियोगिता में कोरबा के नन्हे और युवा कलाकारों ने अपनी लय और ताल से निर्णायकों का दिल जीत लिया:

* ग्रुप डांस: सब-जूनियर कथक ग्रुप डांस में खुशी रखोंडे, श्रिनिका अग्रवाल, श्रेयांशी ठाकुर, जैश्नवी चित्तोरिया, रियांशी साहू, श्रेष्ठा रायबागकर और अनिष्का मिश्रा की टीम ने प्रथम पुरस्कार पाया।

* सोलो परफॉरमेंस: अनिष्का मिश्रा ने सब-जूनियर सोलो सेमी क्लासिकल में और श्रेष्ठा रायबागकर ने माइनर कैटेगरी सेमी क्लासिकल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

* डुएट कैटेगरी: अवीशी अग्रवाल और प्रान्या जैन की जोड़ी ने सब-जूनियर सेमी क्लासिकल डुएट में प्रथम पुरस्कार जीता।

* लोक नृत्य: सीनियर कैटेगरी फोल्क डांस में सागर देशमुख ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
इसके साथ ही अद्विका नायक, शुभ्रा साहू, चार्वी साहू और धृति चित्तोरिया ने भी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार जीतकर सफलता की कहानी लिखी।

0 कला जगत में हर्ष का माहौल

छह दिनों तक चले इस राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में देश भर के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। ऐसे कड़े मुकाबले में कोरबा के बच्चों की इस उपलब्धि पर स्थानीय कला प्रेमियों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। गुरु विनय यादव ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।