Home Uncategorized Ttn Breaking : डिलाइट क्लॉथ सेंटर में लगी भीषण आग

Ttn Breaking : डिलाइट क्लॉथ सेंटर में लगी भीषण आग

कोरबा शहर के मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड के नजदीक रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित डिलाइट क्लॉथ में रविवार देर रात लगभग सवा ग्यारह

बजे आग लग घटना गई। जिस वक्त यहां आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी और संचालक सहित कर्मचारी घर जा चुके थे। एकाएक आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

 

मौके पर पुलिस पहुंच गई और दमकल की गाड़ियां भी पहुंच चुकी है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं लगा है। आग दुकान की अंदर फैल चुकी है।