Home Uncategorized TTN ब्रेकिंग : बस नाले में गिरी,ड्राइवर सहित 8 की मौत,ट्राला से...

TTN ब्रेकिंग : बस नाले में गिरी,ड्राइवर सहित 8 की मौत,ट्राला से बचने कट खास और हो गया हादसा

OO पंजाब के बठिंडा के कोटशमीर रोड पर एक बस पुल से गुजरते समय ड्रेन में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

TTN Desk

तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 साल की बच्ची और उसकी मां भी शामिल है। एक दिव्यांग व्यक्ति की भी मौत हुई है, जो हरियाणा का रहने वाला था। मृतक ड्राइवर की पहचान मानसा के रहने वाले बलकार सिंह के रूप में हुई है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जीवन सिंह वाला गांव के पास हुआ। बस सरदूलगढ़ से बठिंडा की तरफ जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

बठिंडा के DC शौकत अहमद पर्रे ने बताया कि बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर बस को तेज स्पीड से चला रहा था। तभी सामने से एक बड़ा ट्राला आ गया। उससे बचने के लिए बस टर्न की गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।