Home Breaking News TTN ब्रेकिंग: पीएम मोदी के प्लेन में आई खराबी,देवघर में इमरजेंसी लैंडिंग

TTN ब्रेकिंग: पीएम मोदी के प्लेन में आई खराबी,देवघर में इमरजेंसी लैंडिंग

 

TTN Desk

झारखंड में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्लेन में तकनीकी खराबी आने की खबर है. इसके चलते PM मोदी के हेलिकॉप्टर की देवघर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. ऐसे में उनके दिल्ली लौटने में देरी हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड में दो रैलियों को संबोधित किया. बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

O राहुल के हेलीकॉप्टर को टेक ऑफ की अनुमति नहीं मिल

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को देवघर में ही टेक ऑफ की परमिशन नहीं मिली थी. राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा में ही चुनावी सभा के बाद दिल्ली लौटने वाले थे. बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) से गोड्डा के बेलबड्डा से हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी. जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें 45 मिनट तक रुकना पड़ा. इस दौरान राहुल गांधी हेलिकॉप्टर में ही बैठे रहे और मोबाइल देखते रहे.

 

O राजनीति शुरू हुई टैक ऑफ को ले कर

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को टेकऑफ के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलने को लेकर अब अब राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि PM मोदी की सभा की वजह से ही उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई. बाद में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को महगामा से उड़ान भरने की परमिशन मिली.

O 20 तारीख को 38 सीटों पर मतदान

बता दें कि झारखंड चुनाव के दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होना है. इस फेज में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जो बड़े नेताओं का खेल बिगाड़ सकते हैं.