Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»बिज़नेस

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में मारुति ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार,एक चार्ज में दौड़ेगी 500 किलोमीटर…जानिए क्या है और खास

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO मारुति सुजुकी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये एसयूवी 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी।भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के पहले दिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतिक्षीत इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से पर्दा उठा दिया है, जिसे दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इस इवेंट में अनवील करने से पहले कंपनी इस ई-विटारा के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति ईवीएक्स नाम से प्रदर्शित कर चुकी है। मारुति ई-विटारा में कंपनी ने नए डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े अपडेट दिए हैं, आइए जानते है इसकी डिटेल….

TTN Desk

मारुति सुजुकी ई-विटारा के
डिजाइन की बात करें, तो इसका डिजाइन ऑटो एक्सपो 2023 में डिस्प्ले की गई मारुति ईवीएक्स जैसा ही है, जिसे कुछ अपडेट दिए गए हैं, जो फ्रंट और रियर साइड में ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, फ्रंट कॉर्नर में चार्जिंग पोर्ट और रियर साइड में व्हील आर्च कवर के रूप में दिखाई देते हैं।

O कैसा है बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज…

मारुति ई-विटारा को कंपनी ने जिन दो बैटरी पैक के साथ पेश किया है, इसमें पहला बैटरी पैक 49kWh और दूसरा बैटरी पैक 61kWh है। कंपनी का दावा है कि, यह इलेक्ट्रिक विटारा एक बार फुल चार्ज करने के बाद 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी।

O मारुति ई-विटारा की पावर और परफॉर्मेंस कैसी है ?

मारुति ई-विटारा की पावर की बात करें तो, सिंगल मोटर वाला 49kWh बैटरी पैक 144 एचपी की पावर और सिंगल-मोटर वाला बड़ा 61kWh बैटरी पैक 174 एचपी की पावर जनरेट करता है। इन दोनों बैटरी वेरिएंट से जनरेट होने वाली पीक टॉर्क 189 एनएम है।

मारुति ई-विटारा का डायमेंशन
मारुति विटारा इलेक्ट्रिक की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और उंचाई 1,635 मिमी है, जिसके साथ 2,700 मिमी का व्हीलबेस मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम और वजन 1,702 किलोग्राम से 1,899 किलोग्राम के बीच है, जो इसके अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.