Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

वाराणसी : गिरिराज सिंह के दामाद वकील की पिटाई से बवाल, पुलिस और वकीलों में टकराव

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दामाद की पीएम मोदी की संसदीय सीट बनारस की पुलिस ने बर्बरतापूर्ण पिटाई की है पर मंत्री जी खामोश हैं।

TTN डेस्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच तनाव बढ़ गया है. यह पूरा विवाद एक वकील की पिटाई से शुरू हुआ, जो बाद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दामाद निकले. इस घटना से नाराज वकीलों ने दो पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

0 पिटाई की घटना

शनिवार रात करीब 8 बजे, वाराणसी के लक्ष्मी कुंड के पास वकील शिव प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. द लेंस की रिपोर्ट के मुताबिक रथयात्रा चौराहे पर ट्रैफिक जाम के दौरान इंस्पेक्टर गोपाल कन्हैया से उनकी बहस हो गई. आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शिव प्रताप सिंह की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनके चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आंख पर आठ टांके लगे.

0 वकीलों का विरोध

इस घटना के विरोध में सोमवार को वकीलों ने न्यायिक काम बंद कर दिया. सेंट्रल बार एसोसिएशन में हुई बैठक में वकीलों ने पुलिसकर्मियों के रवैये पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की. इसी बीच, “द लेंस” की पड़ताल में खुलासा हुआ कि जिस वकील की पिटाई हुई है, वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दामाद हैं. उनकी शादी 2013 में गिरिराज सिंह के भाई की बेटी से हुई थी.

0 गिरिराज सिंह ने धूमधाम से कराई थी शादी

वकील शिवप्रसाद सिंह का ब्याह गिरिराज सिंह ने 2013 में मंत्रीपद पर रहते हुए बहुत धूमधाम से किया था।
गिरिराज सिंह के सहोदर जयराज जी की इस बिटिया शारदा के ब्याह में नीतीश कुमार भी पूरे वक्त मौजूद थे और अनंत सिंह ने अपने घोड़े चेतक को दूल्हे को लाने भेजा था।

0 पुलिसकर्मियों की पिटाई

मंगलवार को, इस घटना से गुस्साए वकीलों ने कचहरी परिसर में सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति और एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह घटना तब हुई जब दोनों पुलिसकर्मी एक मामले के सिलसिले में कचहरी आए थे.

0 पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पुलिस ने 10 नामजद वकीलों और 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन तीन दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. इस बात से नाराज दरोगा की पत्नी अनीता यादव और उनके परिजन पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.