00 चेक-इन सिस्टम में खराबी से असुविधा,यात्रियों में गुस्सा
TTN डेस्क
बुधवार सुबह से देश के कई हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कतें आने की खबर है, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।जिससे उनमें काफी नाराजगी नजर आई।दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ नारेबाजी की।
* बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखा, जहाँ 42 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा।
* हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी सिस्टम में गड़बड़ी के चलते भारी भीड़ जमा हो गई।
* दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति को संभालने के लिए चेक-इन प्रोसेस को मैन्युअल तरीके से किया जा रहा है।यहां से अनेक उड़ाने घंटों देरी हुई वहीं बहुत सी फ्लाइट्स कैंसल भी की गई।
*दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर से रात की फ्लाइट से आए यात्री पंकज दोशी ने बताया कि दिल्ली से उनकी राजकोट के लिए इंडिगो की उड़ान सुबह साढ़े पांच बजे की थी।जो पांच घंटे देर से उड़ी।यात्रियों को कोई सही जानकारी देने वाला नहीं था।और तो और यात्रियों को प्लेन में बैठा दिया किन्तु पायलट का अता पता नहीं था।
0 खराबी पर विरोधाभासी बयान,आउटरेज की खबरों को माइक्रोसॉफ्ट ने झूठ बताया
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में दुनिया भर में एक बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट है, जिसका असर एयरपोर्ट की IT सर्विस पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और फ्लाइट सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हालाँकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस खबर को झूठ बताया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं आई है।
0 DGCA ने इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर माँगा जवाब
देश भर में इंडिगो की 100 से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। बुधवार को देश के आठ हवाई अड्डों (इंदौर, हैदराबाद, सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता) पर तकनीकी खराबी और क्रू सदस्यों की कमी के कारण यह स्थिति बनी।दिल्ली एयरपोर्ट पर नाराज़ यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ जाम कर नारेबाजी की।
इंडिगो एयरलाइन ने खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टाफ से जुड़े नियमों के कारण फ्लाइट में देरी/रद्दीकरण के लिए माफी मांगी है और अगले 48 घंटों में संचालन पूरी तरह ठीक होने का दावा किया है।
इस गंभीर स्थिति पर, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन से जवाब माँगा है। गौरतलब है कि पिछले महीने नवंबर में भी इंडिगो की 1272 फ्लाइटें कैंसिल हुई थीं, जिसका मुख्य कारण क्रू की कमी और ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव था।


