Home दुनिया हवा में हादसा : विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर,सभी 64 सवार मारे...

हवा में हादसा : विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर,सभी 64 सवार मारे गए

TTN Desk

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी यात्रियों की मौत हो गई है.

इस विमान में 64 लोग सवार थे. इसमें 60 यात्री हैं और चालक दल के चार सदस्य थे.

कुछ देर पहले ही वॉशिंगटन डीसी के फ़ायर और इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ के प्रमुख जॉन डनली ने कहा, “हमें नहीं लगता कि इस हादसे में किसी की जान बची है.”

वहीं अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट आइज़ोम्स ने इस हादसे को ‘भयावह’ बताया. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सामान्य तरीके से ही नीचे जा रहा था. “लेकिन हमें नहीं पता कि यह हेलीकॉप्टर से क्यों टकरा गया.”