Home Breaking News सुशांत सिंह केस अपडेट : सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों...

सुशांत सिंह केस अपडेट : सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों पर किया केस दर्ज

मुंबई। सुशांत सिंह के आत्महत्या केस में सीबीआई हरकत में हैं। उसने जांच बिहार पुलिस से अपने हाथो में ले ली है। और रिया चक्रवर्ती,  पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुएल, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। केस की जांच गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर लीड करेंगे।

सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। और बिहार पुलिस की शुरुआती जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल देने पर केस सीबीआई को सौंपा गया है।