Home Uncategorized सहस्त्रबाहु जयंती:कटघोरा में सीएम के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

सहस्त्रबाहु जयंती:कटघोरा में सीएम के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

*भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह 8 तारीख को मुख्यमंत्री शामिल होंगे*

 

कटघोरा , जायसवाल समाज  द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह 8 नवंबर दिन शुक्रवार को अग्रसेन भवन कटघोरा में संपन्न होगा।इस समारोह में शामिल होने सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार की दोपहर बलौदा बाजार से हेलीकॉप्टर से मेला ग्राउंड कटघोरा पहुंचेंगे।उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने के बाद पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है।

सी एम के साथ ,डिप्टी सीएम,मंत्री और अनेक विशिष्ट जन है आमंत्रित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण साव उप मुख्य मंत्री,ओम प्रकाश चौधरी मंत्री छत्तीसगढ़,लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़,चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़,ज्योत्सना महंत सांसद कौरबा, योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, संगीता सिन्हा विधायक सज़ारि बालोद,प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, विनय जायसवाल पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़, भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजरी बालोद,समाज के प्रांत अध्यक्ष,स्वजाति महापौर,नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है।

  1. कार्यक्रम की प्रथम चरण में सबेरे 9 बजे से भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना,खेलकूद, सामाजिक चर्चा,परिचय सम्मेलन , दोपहर भोजन, भव्य रैली डीजे कर्मा दल के साथ, 2 बजे मंत्रियों का आगमन, पूजा अर्चना, भाषण,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुरस्कार वितरण,प्रतीक चिन्ह भेंट, एवं आभार प्रगट के बाद रात्रि भोजन होगा। उक्त विषय की जानकारी शिवशंकर जायसवाल सचिव जायसवाल समाज कल्याण समिति ने दी है।