शोभायात्रा : सर्व ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ ने श्री परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली वाहन रैली,ब्रह्म वाटिका में हुआ पूजन अनुष्ठान

कोरबा: सर्व ब्राह्मण समाज कोरबा युवा प्रकोष्ठ और परशुराम सेना द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

पूर्व निर्धारित रैली मार्ग के अनुसार शहर के राम मंदिर सीतामढ़ी में विष्णु मिश्रा,संजय तिवारी, हरीश परसाई, कामेश्वर दीवान, विमल जोशी,रणधीर पांडे,राजेश पांडे ,हेमंत शर्मासमेत अन्य सभी ने भगवान परशुराम जी की आरती कर रथ को गाजे बाजे के साथ प्रस्थान किया ।

परशुराम की जय…..!जय जय परशुराम…!!” के उद्घोष के साथ निकाली गई वाहन शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह किया गया ।जिसमें श्री राम मंदिर – पुरषोत्तम शर्मा एवं विष्णु शंकर मिश्रा,श्री सप्तदेव मंदिर -अशोक मोदी,गीतांजलि कोरबा – बरुण गोस्वामी,अग्रसेन भवन ओवर ब्रिज -मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति कोरबा,सुनालिया पुल के आगे -पायल रेफरीजशन, ट्रांसपोर्ट नगरचौक मामाजी बेकर्स के पास -सिख समाज एवं इंद्र जीत शर्मा,बुधवारी सरस्वती स्कूल के पास -राम कुमार पाण्डेय,तानसेन चौक पर पावन शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।

आयोजित जन्मोत्सव समारोह सर्व ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ के रविंद्र दुबे ने भगवान परशुराम जयंती समारोह पर संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नि तथा रेणुका के पुत्र थे। इतिहासकारों का मानना है कि भगवान परशुराम चिरंजीवी थे। वह आज भी हम लोगों के बीच में विराजमान हैं। भगवान परशुराम न्यायकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि आज हम लोगों को अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलकर ही मुख्यमंत्री न्याय एवं सुशासन के अनुगामी बने हैं, हम सबको इस रास्ते पर चलकर समाज की प्रतिष्ठा को बढ़ाने की जरूरत है। जयंती समारोह के आयोजन कर्ता सर्व ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ के अखिलेश तिवारी, हेमंत गौतम,रवि शर्मा, प्रियशू ,अनीस शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, हेमंत दुबे, डॉ नंद कुमार, राजेश दुबे, बृजेश शर्मा, विजय दुबे के साथ मारवाड़ी ब्राह्मण समाज,परशुराम सेना, भूमिहार ब्राह्मण, द्विज परिवार कोरबा, एश इ सी एल इकाई, कुष्मुंड इकाई, जमनीपाली ,युवा ब्राह्मण समाज, बालको के सभी विप्र बंधु शामिल थे ।