लीड्स टेस्ट : भारत की दूसरी पारी में 90/2,कुल 96 रन की इंग्लैंड से बढ़त,अभी दो दिन का खेल बाकी

 

TTN Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ओली पोप (106) और हैरी ब्रूक (99) की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 465 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने दो विकेट पर 90 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचाई। दूसरी पारी में भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। वह 4 रन ही बना सके। साई सुदर्शन 30 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल (47) और शुभमन गिल (6) क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन पहली पारी में ओली पोप के रूप में पहला विकेट गंवाया। ओली पोप 106 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा। स्टोक्स ने 52 गेंद में 20 रन बनाए। लंच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा। जडेजा और साई सुदर्शन ने मिलकर स्मिथ का शानदार कैच लपका। हैरी ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। ब्रायडन कार्स 23 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। वोक्स और जोश टंग को पवेलियन भेजकर जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोला। भारत को पहली पारी के आधार पर 6 रन की बढ़त मिली थी।