रायपुर में गूंजेगा जय स्वामीनारायण: महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्म जयंती महोत्सव रविवार को

TTN डेस्क

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में रविवार, 1 फरवरी को भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा। BAPS रायपुर सत्संग मंडल द्वारा परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्म जयंती महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य महापूजा और विशेष सभा का आयोजन किया गया है।

0 विद्यार्थियों की सफलता के लिए विशेष महापूजा

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर, मंदिर प्रबंधन द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे विशिष्ट महापूजा आयोजित की जाएगी। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक बल, एकाग्रता और परीक्षा में सफलता हेतु आशीर्वाद प्रदान करना है।

0 शाम को सजेगी जन्म जयंती की विशेष सभा

उत्सव के दूसरे चरण में शाम 5:30 से 7:30 बजे तक महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्म जयंती महोत्सव की विशेष आध्यात्मिक सभा होगी। इस सभा में स्वामी जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

भक्त सेवक निर्मल बावरिया ने शहर के सभी धर्मप्रेमियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का लाभ उठाएं।

0 कार्यक्रम की रूपरेखा:

* दिनांक: 1 फरवरी 2026 (रविवार)
* स्थान: श्री स्वामीनारायण मंदिर, देवेंद्र नगर, रायपुर।
* विद्यार्थी महापूजा: सुबह 8:30 बजे।
* जन्म जयंती सभा: शाम 5:30 से 7:30 बजे तक।
* महाप्रसाद: सभा के उपरांत।