
कोरबा:- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राम दरबार मंदिर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रावण दहन किया।यहां 60 फीट ऊंचा रावण पुतला बनाया गया था।इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जे पी अग्रवाल, आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।आकर्षक आतिशबाजी की गई।
अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने आभार जताया
समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश (जे पी) अग्रवाल ने कहा है कि आयोजन को सफल बनाने में राम दरबार समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो का सहयोग “मां दुर्गा पूजा एवम दशहरा उत्सव” में रहा।जिसके परिणाम स्वरूप ही कार्यक्रम का आयोजन सफल हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग दिया उन सभी का बहुत बहुत आभार।
समिति के पदाधिकारी ,सदस्यों ने दी सक्रिय भागीदारी
श्रीराम दरबार दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस दुर्गोत्सव रास गरबा आयोजन को सफल बनाने हेतु सचिव गुलशन अरोरा,सह सचिव रवि अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अशोक चावलानी ,सह कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,भोग प्रसाद प्रभारी मुकेश अग्रवाल,सुदामा कलवानी एवम सभी पदाधिकारी एवम कार्यकारणी सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।
महिला टीम ने किया कुशल संयोजन
महिला टीम ने रास गरबा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का कुशलता के साथ संयोजन किया।जिसमें महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रास गरबा में विभिन्न प्रांतों की परम्परागत वेशभूषा,मटकी दीपक सिर पर ले गरबा,कृष्ण राधा रूप धरो आदि में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी ले आयोजन की शोभा बढ़ाई।विजई प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरुस्कृत किया गया।