राजकोट में होगा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, अमेरिका से कल आएगा पुत्र,पीएम मोदी मिले परिजनों से

 

TT N Desk

प्लेन क्रैश में अब तक 275 से अधिक लोगों की मारे जाने की खबर है।सिविल हॉस्पिटल में 265 शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।7 शव DNA मिलान के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है।इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार गृह नगर राजकोट में किया जाएगा।

विजय रुपाणी केअमेरिका में रहने वाले उनके पुत्र ऋषभ कल शनिवार को सुबह 4 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहीं उनकी पत्नी अंजलि बेन रूपाणी आज शुक्रवार को लंदन से विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचीं।जहां से वह अपने गांधीनगर आवास आई।

O भाजपा नेताओं ने संवेदना व्यक्त की

भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचने लगे हैं। जहां वे उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी को संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री मूलुभाई बेरा सहित भाजपा नेता कुंवरजी बावड़िया, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बाबरिया, पुरुषोत्तम रुपाला सहित सरकारी अधिकारी गांधीनगर पहुंचे और पत्नी अंजलि रूपाणी को संवेदना व्यक्त की।

O पीएम मोदी मिले अंजली बेन से व्यक्त की संवेदना,X पर संदेश पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी अंजली बेन व परिवारजनों से उनके गांधी नगर निवाद पर मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि “विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं, यह बात मन मानने को तैयार नहीं है। वर्षों से मेरा उनके साथ नाता रहा है। कई चुनौतीपूर्ण समय में हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। सरल और सादगीपूर्ण स्वभाव के विजयभाई बहुत मेहनती थे और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे।”

O 275 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी

एयर इंडिया का विमान सिविल हॉस्पिटल के परिसर में स्थित बी. जे. मेडिकल कॉलेज की हॉस्टेल की इमारत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 275 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।265 का पीएम सिविल हॉस्पिटल में हो चुका है।